Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: 200 साल पुराने आयुध निर्माण बोर्ड का होगा पुनर्गठन,7 नई इकाइयों मे टूटेगा

admin

Sat, Jun 19, 2021
200 साल पुराने आयुध निर्माण बोर्ड का होगा पुनर्गठन,7 नई इकाइयों मे टूटेगा

भारत अपने रक्षा क्षेत्र पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा है और समय को देखते हुए यही जरूरी भी है।अगर भारत को चीन और पाकिस्तान को एक साथ मुँहतोड़ जवाब देना है तो भारत को आने रक्षा क्षेत्र का विकास करना होगा व पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनना होगा।इसी को लेके केंद्र सरकार ने एक बड़ा और एहम फैसला लिया जिसके अंतर्गत 200 साल पुराने आयुध निर्माण बोर्ड(Ordinance Factory Board) का पुनर्गठन होगा।

भारत में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई ज्यादातर कंपनियां सरकारी है जिनके चलते एक तो काम का बोझ बहुत रहता है साथ ही काम की गति और भी असर पड़ता है।इसलिए आयुध निर्माण बोर्ड में व्यवसायिकता लेन,काम की गति में तेजी व उत्पादों की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए इसको फिर से पुनर्गठित किया जएगा।आपको बता दें कि (Ordinance Factory Board के पुनर्गठन का प्रस्ताव काफी दिनों से लंबित था जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गयी।

7 अलग इकाइयों में टूटेगा आयुध निर्माण बोर्ड

दरअसल जितना भी गोला बारूद ,बुलेट्स ,हथियार, पैराशूट आदि सैन्य साजो सामान है उसे आयुध निर्माण बोर्ड ही पिछले 200 सालों से बना रहा है और कई बार काम के बोझ के चलते इनके कई उत्पादों खासकर की गोला बारूद व विस्फोटक की गुणवत्ता में कमी देखी गयी।अब हाल ही में ऐसे कई घटनाएं सामने आई जब आयुध निर्माण द्वारा बनाया गया गोला बारूद बैरल के अंदर ही फुट गया जिससे कि सैन्य उपकरणों को काफी नुकसान हुआ।इसके बाद से ही इसके पुनर्गठन को लेके मांग बढ़ने लगी।

अब इस 200 साल पुराने आयुध निर्माण बोर्ड को 7 अलग अलग कंपनियों में बांट दिया जाएगा जिससे की गुणवत्ता में सुधार,काम मे तेजी व उत्पादन क्षमता व कुशलता में वृद्धि होगी।इसके साथ ही काम की जवाबदेही भी तय होगी।आयुध निर्माण बोर्ड इन सात इकाइयों में टूटेगा- गोल-बारूद एवं विस्फोटक समूह,वाहन समूह,हथियार एवं उपकरण समूह,सैनिक सहायता सामग्री समूह,सहायक समूह,ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स समूह और पैराशूट समूह।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन