Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: रक्षा मंत्रालय ने 50 हज़ार करोड़ के 6 सबमरीन के डिफेंस प्रस्ताव को दी मंजूरी,समुद्र में बढ़ेगा भारत का दम

admin

Mon, Jun 7, 2021
रक्षा मंत्रालय ने 50 हज़ार करोड़ के 6 सबमरीन के डिफेंस प्रस्ताव को दी मंजूरी,समुद्र में बढ़ेगा भारत का दम

भारत अपने आप को पूरी तरह से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है और ऐसे में भारत को हर मोर्चे पे अपनी शक्ति को बढ़ाना होगा फिर चाहे वो आसमान हो में या फिर समुद्र।भारत की समुद्री सीमा काफी बड़ी है और चीन भी अपनी सबमरीन की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रहा है।इस खतरे को देखते हुए भारतीय नौसेना(Indian Navy) को जल्द से जल्द सबमरीन(submarine) की जरूरत थी और इसीलिए रक्षा मंत्रालय(defence ministry) ने 6 सबमरीन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

चीन हिन्द महासागर(Indian Ocean) में लगातार घुसपैठ कर रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है भारत को हिन्द महासागर में चुनौती देने क्योंकि हिंदी महासागर में भारत का वर्चस्व है और चीन इसे खत्म करना चाहता है।चीन के ऐसा करने के पीछे उसकी सबसे ताकत है उसके सबमरीन की विशाल संख्या।चीन के पास दुनिया मे सबसे ज्यादा सबमरीन है इसी वजह से वह दुनिया भर के देशों के समुद्री छेत्रों में घुसपैठ किया करता है।

हिन्द महासागर में चीन को चुनौती देने के लिए और अपना दबदबा कायम करने के लिए ही भारतीय नौसेना ने रक्षा मंत्रालय से प्रोजेक्ट पी-75 आई (project P-75I)के तहत 6 आधुनिक व उन्नत तकनीक से बनी हुई सबमरीन के लिए प्रस्ताव दिया था जिसे रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली DAC(Defence Acquisition Council) ने मंजूरी दे दी है।

क्या है प्रोजेक्ट पी-75 आई?

प्रोजेक्ट पी-75 आई ते तहत 6 अत्याधुनिक व उन्नत तकनीक व हथियारों से लैस सबमरीन भारत मे ही मेक इन इंडिया(Make In India) के तहत बनेंगी।इसके लिए भारत की स्वदेशी कंपनियां किसी एक विदेशी कंपनी के साथ करार करेंगी और उस विदेशी कंपनी को सम्पूर्ण ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी(transfer of technology) के तहत भारत मे ही सारी 6 सबमरीन बनानी होंगी।

इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये है और इसमें कई देश जैसे रूस,फ्रांस,जर्मनी,स्पेन,आदि ने रुचि दिखाई है।अब चूंकि इसे रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गयी है इसलिए भारतीय नौसेना जल्द ही रिक्वेस्ट फ़ॉर इनफार्मेशन(request for information) जारी करेगी जिसके बाद किसी एक विदेशी कंपनी को चुना जाएगा और फिर इस प्रोजेक्ट पे काम शुरू कर दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन