Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, कर लें जरूरी काम

admin

Sat, Apr 3, 2021

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कई सख्ती बरती है लेकिन फिर भी कोरोना काबू में नहीं आ रहा है। भारी इजाफे का सामना कर रहे महाराष्ट्र के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम होंगे क्योंकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संबोधन में लोगों द्वारा खुद से पाबंदियों का पालन ना करने पर संपूर्ण लॉकडाउन की चेतावनी दी है।


महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, कर लें जरूरी काम
महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, कर लें जरूरी काम

सीएम ठाकरे ने कहा कि लोग आवश्यक सावधानी नहीं बरत रहे हैं इसी कारण से राज्य में कोरोना का विस्तार होता जा रहा है। अब राज्य के हालात बहुत ही चिंताजनक हो गए है।

संपूर्ण तालाबंदी की नौबत ना आए इसके लिए सावधानी बरतना शुरू कर दें। उद्धव ठाकरे ने लोगों से कहा कि दो दिनों में सख्त पाबंदी लगायी जाएगी। लॉकडाउन का फैसला 48 घंटों में ले लिया जाएगा।

महाराष्ट्र में संक्रमण के 47,827 मामले सामने आये हैं। 62 फीसदी भरे हुए हैं आइसोलेशन बेड। जिससे चिंताकारी हालात हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ''राज्य में 2.2 लाख आइसोलेशन बेड हैं जिनमें से 62 फीसदी भरे हुए हैं और 20,519 आईसीयू बिस्तरों में से 48 फीसदी पर मरीज भर्ती हैं, जबकि ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले 62,000 बिस्तरों में से 25 फीसदी पर मरीज हैं. इसी तरह 9,347 वेंटिलेटर में से 25 फीसदी पर मरीज हैं ''।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन