Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत के पहल मेडिकल ड्रोन का ट्रायल शुरू,दवाइयों से लेकर वैक्सीन की करेगा डिलीवरी

admin

Sun, Jun 20, 2021
भारत के पहल मेडिकल ड्रोन का ट्रायल शुरू,दवाइयों से लेकर वैक्सीन की करेगा डिलीवरी

भारत मे तकनीक का विकास हर क्षेत्र में बहुत तेजी से हो रहा है और भारत मानवता की भलाई के लिए कई नई और उन्नत तकनीक और काम भी कर रहा है।इस समय मानवता सबसे बड़ा संकट 'कोरोना' से जूझ रही है ऐसे में उन्नत तकनीक को उपयोग में लाने का इससे अच्छा मौका नही मिलेगा।इसलिए भारत भी इस महामारी से लड़ने के लिए अब मेडिकल ड्रोन(Medical Drone) का उयोग करेगा जिसके ट्रायल्स शुरू हो चुके हैं।

आपको बता दें कि यह भारत का पहला मेडिकल ड्रोन होगा जिसके ट्रायल्स बेंगलुरु से थोड़ी दूरी पर स्थित गौरीबिदनूर में शुरू ही चुके हैं।यह ट्रायल्स लगभग एक से डेढ़ महीने तक चलेंगे।आपको बता दें कि इस ड्रोन के ऑब्जेक्ट डिलीवरी प्रयोगों को लेके नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(DGCA) की तरफ से पिछले वर्ष मार्च में ही मंजूरी मिल गयी थी लेकिन कोरोना के कारण इसके ट्रायल्स में देरी हो गयी।

यह एक बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट(Beyond Visual Line of Site) मेडिकल ड्रोन है जिसे Throttle Aerospace Systems द्वारा बनाया गया है।

भारत के लिए क्यों जरूरी हैं इस तरह के मेडिकल ड्रोन

भारत एक बहुत बड़ा देश है साथ ही विविधताओं से भरा हुआ भी।यह करोड़ों लोग गांव में,करोड़ो लोग पहाड़ों पे,तो करोड़ो लोग कई ऐसी जगह रहते हैं जहाँ अभी पूरी तरह से विकास नही हुआ है और वहाँ पूरी की पूरी मेडिकल टीम का जाना कठिन होता है।ऐसे में देश के कोने कोने तक व आखिरी नागरिक तक वैक्सीन से लेके दवा पहुँचाने तक के लिए मेडिकल ड्रोन का प्रयोग किया जा सकता है।

इन ड्रोन की मदद से हमारे कोरोना योद्धाओं को जगह जगह वैक्सीन लाद के नही ले जाना पड़ेगा व ड्रोन के जरिये वैक्सीन को स्वास्थ्य केंद्रों तक आसानी से पहुँचाया जा सकेगा।इसलिए भारत सरकार भी ऐसे ड्रोन्स को आधिकारिक तौर पर बड़े स्तर पे प्रयोग करने पर विचार कर रही है।

Read Also-कोरोना से जंग को तैयार होंगे 1 लाख वॉरियर्स, PM मोदी ने किया क्रैश कोर्स प्रोग्राम’ का शुभारंभ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन