Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारतीय तटरक्षक बल ने बेहद खराब मौसम में समुद्री में फसी नौका से 16 लोगों को बचाया

admin

Sat, Jun 19, 2021
भारतीय तटरक्षक बल ने बेहद खराब मौसम में समुद्री में फसी नौका से 16 लोगों को बचाया

भारतीय जवानों के साहस और वीरता की गूंज पूरी दुनिया मे सुनाई देती है।भारतीय जवानों की जा जाने कितनी वीर गाथाएं पूरी दुनिया मे मशहूर है।जब बात साहस और वीरता की होती है तब चाहे भारतीय सेना हो,भारतीय नौसेना हो,भारतीय वायुसेना हो या भारतीय तटरक्षक बल हो इनका कोई मुकाबला नही।अब एक बार फिर से ऐसी वीरता का प्रदर्शन भारतीय तटरक्षक बल द्वारा किया गया है।

दरअसल मुम्बई तट के पास बेहद खराब मौसम होने की वजह से एक व्यपारिक नौका समुद्र में बुरी तरह से फस गयी थी और डूबने की कगार पे थी।इस नौका में करीब 16 लोग सवार थे और इन सभी की जान खतरे में थी बस फिर क्या था भारतीय तटरक्षक बल तुरंत एक्शन में आई और पहुँच गयी एक एक जिंदगी को बचाने।भारतीय तटरक्षक बल ने मौत से दो दो हाथ लेते हुए मंगलम नौका से सभी 16 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
मुम्बई में इस समय भारी बारिश हो रही है और समुद्री इलाकों में मौसम बेहद खराब रहता है।जब एम वी मंगलम जहाज मुम्बई के रेवदंडा बंदरगाह से तीन किलोमीटर की दूरी पर था तब जहाज के सेकेंड ऑफिसर ने मुम्बई स्थित अधिकारियों को सूचना दी थी कि यहाँ की स्थिति बेहद खराब है एयर जहाज किसी भी वक्त डूब सकता है।

सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल ने दमन से दो चेतक हेलीकॉप्टर और मुम्बई से सुभद्रा कुमारी चौहान पोत को बचाव अभियान के लिए रवाना कर दिया।भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने अपनी बहादुरी वीरता व शौर्य से बेहद विपरीत परिस्थितियों में भी हर एक जान को सुरक्षित बचा लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन