Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता,बाइडेन समेत दुनिया के कई बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे

admin

Sun, Jun 20, 2021
प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता,बाइडेन समेत दुनिया के कई बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को एक वैश्विक नेता के रूप मे ऐसे ही नही देखा जाता इसका कारण है उनकी लोकप्रियता।उनकी लोकप्रियता भारत मे तो है ही साथ ही दुनियाभर में उनको पसन्द किया जाता है।2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनकी छवि एक बड़े वैश्विक नेता के रूप में बदली है साथ ही उनकी नीतियों व फैसलों को पूरी दुनिया मे तारीफ होती रही है।एक बार फिर से दुनिया के नेताओं के सर्वे में भारतीय PM MODI ने बाकी सभी नेताओं को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

दरअसल अमेरिका की डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा निकली गयी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल में किये गए दुनिया भर के देशों के नेताओं के किये गए सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।आपको बता दें को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका,फ्रांस,ब्रिटेन,ऑस्ट्रेलिया,कनाडा समेत 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।

मोदी को मिली सर्वाधिक 66 फीसदी अप्रूवल रेटिंग

मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया मे सबसे अधिक 66 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है।आपको बताते चलें कि मॉर्निंग कंसल्ट ने यह सर्वे भारत में 2 हज़ार 126 वयस्क लोगों पर किया था जिसके बाद मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर ने प्रधानमंत्री मोदी को 66 फीसदी रेटिंग दी।हालांकि ये रेटिंग पिछली बार प्रकाशित रिपोर्ट से थोड़ी कम है।

बाकी नेताओ को क्या मिली रेटिंग?

मोदी के बाद दूसरा स्थान इटली के प्रधानंत्री को मिला है तो वहीं तीसरा स्थान मेक्सिको के राष्ट्रपति को मिला है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 53 फीसदी रेटिंग मिली है,कनाडा के प्रधानमंत्री को 48 फीसदी तो वही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को 44 फीसदी रेटिंग मिली है।इस पूरे सर्वे में 13 देश शामिल थे।

Read Also-मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन; पीएम मोदी, अन्य ने व्यक्त की संवेदनाएं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन