Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: चीन को संदेश:भारत ने चीनी कंपनी Li-Ning को भारतीय खिलाड़ियों की किट के सौदे से किया बाहर

admin

Fri, Jun 11, 2021
चीन को संदेश:भारत ने चीनी कंपनी को भारतीय खिलाड़ियों की किट के सौदे से किया बाहर

पिछले साल भारत से सीमा पे उलझ कर चीन ने बहुत बड़ी गलती कर दी थी जिसकी कीमत चीन अभी तक चुका रहा है आगे भविष्य में भी चुकाता रहेगा।भारत अभी तक न जाने कितने अरब डॉलर का झटका चीन को दे चुका है और साथ ही चीन को भारतीय बाजार से पूरी तरह निकलने पर भी जुट चुका है।ना जाने कितनी चीनी कंपनियों को व उनके साथ किये गए सौदों को भारत ने विभिन्न छेत्रों से बाहर व रद्द कर दिया है।

अब ऐसा ही कुछ चीन की एक और कंपनी के साथ हुआ है।दरअसल भरतीया ओलिंपिक एसोसिएशन ने चीनी कंपनी को झटका देते हुए भारतीय खिलाड़ियों के लिए किट बनाने वाले सौदे से बाहर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों की किट के लिए चीन की कंपनी Li-Ning के साथ करार किया था व हाल ही में किट को लॉन्च किया था जिसके बाद भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन की काफी आलोचना हुई जिसके बाद खेल मंत्रालय की ओर से भी Indian Olympic Association को कहा गया कि लोगों की भावना को देखते हुए इस टेंडर से चीनी कंपनी को दूर रखना चाहिए।

ऐसे में भारतीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा और राजीव मेहता ने चीनी कंपनी Li-Ning की किट दरकिनार कर दिया।

अब ओलिंपिक में किस ब्रांड की किट पहनेंगे भारतीय खिलाड़ी?

इस फैसले के बाद भारतीय खिलाड़ी ओलिंपिक में चीनी कंपनी Li-Ning की किट नही पहनेंगे व नॉन ब्रांडेड किट के साथ मैदान में उतरेंगे।इसका कारण यह है कि अब ओलिंपिक में ज्यादा समय बचा नही है और Indian Olympic Association ने किसी और ब्रांड के साथ समझौता किया नही है।इसके साथ ही सभी का यही कहना है कि खिलाड़ी किट को लेकर न उलझें व अपनी ट्रेनिंग व सेहत पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें।इसके साथ ही भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन का कहना है कि हमारी प्राथमिकता खिलाड़ियों को वैक्सीनेट करवाना है।

Read Also-

कोरोना के बावजूद परमाणु सम्पन्न देशों ने परमाणु हथियारों पर खर्च किये अरबों रुपए,जाने किसने कितना किया खर्च

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन