Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कोरोना कर्फ्यू U.P.: लोगों के घर से बाहर निकलने पर रहेगी सख्त पाबंदी आज रात 8 बजे से शुरू होगा 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू.

admin

Fri, Apr 23, 2021

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अब वीकेंड पर शनिवार और रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाने का फैसला लिया है.

 देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है. महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. उधर, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से 'कोरोना कर्फ्यू' लगाया जाएगा, इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे राज्य में 'कोरोना कर्फ्यू' लगेगा.

इसके पहले 15 मई तक पूरे प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक पूर्ण बंदी घोषित की गई थी.

मंगलवार को टीम-11 के साथ हुई अहम बैठक के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ऐलान किया था. उन्होंने कहा था, "राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में हमें वीकेंड कर्फ्यू की ओर रुख करना होगा. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान लोगों का बिना काम के घर से निकलना वर्जित रहेगा. साथ ही साथ नियमों का पालन करना होगा." सीएम ने ये भी कहा था कि वीकेंड कर्फ्यू की वजह से राज्य में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है." राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर उन्होंने कहा, "हम राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाएंगे. इस समय जरूरी है कि अधिक सावधानी बरती जाए," वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक ''राज्य में पूर्ण तालाबंदी लागू करने की आवश्यकता नहीं है. कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा.''

कोरोना कर्फ्यू U.P.: लोगों के घर से बाहर निकलने पर रहेगी सख्त पाबंदी आज रात 8 बजे से शुरू होगा 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू.
U.P.: लोगों के घर से बाहर निकलने पर रहेगी सख्त पाबंदी आज रात 8 बजे से शुरू होगा 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू.

Read also

Covid Vaccines Registration-: 28 अप्रैल से शुरू होने वाले 18 से ऊपर के लोगों के लिए कोविद के लिए पंजीकरण कैसे करें ?

कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहा इजाफा
बता दें कि यूपी में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में गुरुवार को कोरोना के 34,379 नए मामले सामने आए. इस दौरान 195 मरीजों की मौत भी हुई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10541 हो गई है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन