: कोठी बाजार क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाने का अभियान
Thu, Apr 17, 2025
बैतूल 16 अप्रैल / कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार बुधवार को बैतूल मुख्यालय के कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान एसडीएम श्री राजीव कहार के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान बस स्टैंड से लेकर लल्ली चौक और गणेश चौक तक के मार्ग पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के अंतर्गत सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए निर्माण, ठेले, दुकानें, टीन शेड और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली। एसडीएम श्री कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नगर पालिका के माध्यम से नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर बुधवार को प्रशासन द्वारा यह सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीश मत्सानिया, एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते सहित नगर पालिका, राजस्व, और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।क्रमांक/76/445/04/2025सफलता की कहानीपीएम स्वनिधी योजना से बदली रमेश धुर्वे की तकदीर---एक सिलाई मशीन से की शुरुआत, अब चार लोगों को दे रहे है रोजगार----बैतूल 16 अप्रैल 2025प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले, तो कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकता है। टैगोर वार्ड क्रमांक- 03 चिचोली निवासी रमेश धुर्वे की कहानी इसी का जीवंत उदाहरण है।रमेश धुर्वे एक समय पर केवल एक सिलाई मशीन से काम करते थे। सीमित साधनों और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा था। रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में उन्हें नगर परिषद चिचोली द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना की जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत रमेश ने आवेदन किया और बिना किसी गारंटी, न्यूनतम दस्तावेजों के आधार पर प्रथम ट्रेंच में 10 हजार का ऋण प्राप्त किया। इस ऋण की किस्त बैंक जाने की आवश्यकता के बिना, सीधे उनके खाते से स्वतः कटती रहीं। समय पर किश्त चुकाने पर उन्हें द्वितीय ट्रेंच में 20 हजार तथा तृतीय ट्रेंच में 50 हजार का ऋण भी प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया। अब रमेश धुर्वे के पास चार सिलाई मशीनें हैं और उन्होंने चार अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उनकी आमदनी अब स्थिर है और वे नियमित रूप से बचत भी कर पा रहे हैं। रमेश धुर्वे बताते हैं कि स्वनिधी योजना ने मुझे न केवल आर्थिक मजबूती दी, बल्कि आत्मविश्वास भी दिया। अब मैं न सिर्फ अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रहा हूं, बल्कि दूसरों को भी साथ लेकर चल रहा हूं। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।क्रमांक/77/446/04/2025जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम देवगांव में किया बोरी बंधान----बैतूल 16 अप्रैल 2025मप्र जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड प्रभातपट्टन के ग्राम देवगांव में अंभोरा नदी पर बुधवार को बोरी बंधान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 बोरियों के उपयोग से नदी में बोरी बंधान किया गया, जिससे वर्धा डेम से परीक्षण के लिए छोड़े गए पानी को रोका जा सके। इस प्रयास का उद्देश्य नदी के बहाव को नियंत्रित कर जल संरक्षण को बढ़ावा देना एवं जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण करना रहा। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक सुश्री राधा बरोदे के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं तथा प्रस्फुटन समितियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी एवं जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, जनपद सदस्य श्रीमती जयश्री पाटणकर, सरपंच बिसनुर श्रीमती प्रियंका ठाकरे, विभिन्न मेंटर्स एवं नवांकुर सदस्य उपस्थित रहे।
: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Tue, Apr 15, 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में कोताही ही न बरते। उन्होंने कहा कि आवेदक को एक ही शिकायत के निराकरण के लिए बार-बार जनसुनवाई के चक्कर न काटना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई में ग्राम जामठी निवासी इंदू बचले ने आवेदन देकर भूमि का नामांतरण किए जाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैतूल एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार जामठी निवासी कोमल ने भूमि का नामांतरण किए जाने के लिए आवेदन किया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम बैतूल को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आमला तहसील के बोड़खी निवासी रमेश ने तहसीलदार, एसडीएम के आदेश का पालन नहीं किए जाने संबंधी शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आमला तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम मदनी निवासी पंकज खातरकर ने आवेदन के माध्यम से बताया कि उनकी कृषि भूमि पर अनावेदकों द्वारा उन्हें कृषि कार्य करने से जबरन रोका जा रहा है। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आमला तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।क्रमांक/70/439/04/2025राजस्व संग्रहण में भोपाल परिक्षेत्र में बैतूल जिला प्रथम स्थान----बैतूल ने राजस्व संग्रहण में रचा इतिहास, लक्ष्य का 106.91 प्रतिशत प्राप्त कर भोपाल परिक्षेत्र में पाया पहला स्थान---बैतूल 15 अप्रैल 2025कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैतूल जिले ने पंजीयन एवं मुद्रांक राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। जिला पंजीयक श्री दिनेश कुमार कौशले ने बताया कि शासन द्वारा जिले को अचल संपत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन से पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क के माध्यम से 96 करोड़ रुपए के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमले ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 102.63 करोड़ रुपए की राजस्व आय अर्जित की, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 106.91 प्रतिशत है। यह उपलब्धि केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित नहीं रही, बल्कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 23.01 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया गया है। बैतूल जिले की यह उपलब्धि और भी विशेष बन जाती है, क्योंकि यह भोपाल परिक्षेत्र के 08 जिलों में प्रथम स्थान पर रहा है। इस प्रदर्शन से न केवल जिले की प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण मिला है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बना है। राजस्व विभाग, पंजीयन कार्यालय एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों और जनता की सक्रिय भागीदारी ने इस सफलता को संभव बनाया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यक्षमता बनाए रखने की अपेक्षा जताई है।क्रमांक/71/440/04/2025युवा संगम के तहत रोजगार मेला 17 अप्रैल को---बैतूल 15 अप्रैल 2025जिला रोजगार कार्यालय बैतूल, आईटीआई एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा 17 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे से शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्था कोसमी में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 18 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से रोजगार मेले में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।क्रमांक/72/441/04/2025बाबा साहब डॉ.अंबेडकर की जयंती पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन---बैतूल 15 अप्रैल 2025मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड प्रभातपट्टन द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 134वी जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रभातपट्टन में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख ने बाबा साहब अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी द्वारा व्याख्यान माला कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात बाबा साहब के जीवन चरित्र पर मुख्य अतिथि विधायक श्री देशमुख द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री देशमुख ने जल संरक्षण पर एमएसडब्ल्यू छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया व जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रभातपट्टन बीएसी श्री मनीष हुरमाड़े ने बाबा साहब के सामाजिक जीवन में समाज कार्य विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया। संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी द्वारा प्रतिभागियों के साथ संवाद किया व बाबा साहब के बारे में परिचर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में विकासखंड समन्वयक श्रीमती राधा बरोदे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
: जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियों में गति लाएं : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी #betul
Tue, Apr 15, 2025
बैतूल\ 15 अप्रैल 2025 जनसहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियों में गति लाएं। अमृत सरोवर, खेत तालाब, सोखपीट इत्यादि जल संरचनाओं के निर्माण में प्रगति लाएं और उन्हें समय पर पूरा करें। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जल संरचनाओं, बावड़ियों की सघन साफ-सफाई और मरम्मत कराएं। यह निर्देश कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में समस्त सीएमओ, जनपद सीईओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत समीक्षा कर कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र की जल संरचनाओं की मैपिंग कराएं। साथ की जल संरचनाओं पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें तत्काल हटवाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग को जल संरचनाओं, जलीय जीवन, जल परम्पराओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में पंचायत के अमले के सहयोग से आधार खसरा लिंकिंग का अभियान चलाएं और शत प्रतिशत आधार खसरा लिंकिंग पूर्ण कराएं। उन्होंने स्वरोजगार मूलक योजनाओं से हर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए बैकवार कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंप में ही हितग्राहियों के प्रकरण तैयार करने से लेकर उन्हें स्वीकृत और वितरित कराएं। कैंप के आयोजन के लिए नोडल महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र होंगे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राशन प्राप्त हितग्राहियों के ई-केवाईसी अभियान की भी ब्लॉकवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जनपद सीईओ, सीएमओ और एसडीएम पूरी गंभीरता से अभियान में कार्य करें और राशन प्राप्त हितग्राहियों के प्रत्येक परिवार सदस्य का ई केवाईसी कराएं। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश सभी विभागों को दिए। उन्होंने कहा कि 50 दिवस से अधिक की शिकायतों के निराकरण पर भी सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें। उन्होंने तकनीकी शिक्षा, उप संचालक उद्यानिकी, जेल विभाग, श्रम विभाग , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को शिकायतों के निराकरण में विशेष देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जनपद सीईओ को श्रम विभाग की संबल योजना, ईपीओ, भवन निर्माण सम्बन्धी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराएं । इसी प्रकार समग्र सम्बन्धी शिकायतों का भी निराकरण जल्द कराएं। सभी एसडीएम भी अपने क्षेत्र के बीएमओ से हितग्राहियों की राशि भुगतान संबंधी शिकायतों का निराकरण कराएं। टीएल बैठक और जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बैतूल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनपद सीईओ, सीएमओ और उप संचालक सामाजिक न्याय को अंत्येष्टि सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने की हिदायत दी। उन्होंने राजस्व विभाग की शिकायतों की भी तहसीलवार समीक्षा कर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें। #janmparkbetul #betul #jilasampark #bhopal #newsdelli