: कमिश्नर ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
Fri, Aug 15, 2025
सागर / कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने स्वाधीनता दिवस के पुनीत अवसर पर आज कमिश्नर कार्यालय सागर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कमिश्नर ने कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। कमिश्नर ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिसर में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में कार्य करने वाले कमिश्नर कार्यालय परिसर को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रंगोली तथा बाल पेंटिंग से सुसज्जित करने वाले वाले कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन भी हुआ।
समारोह में अतिरिक्त कमिश्नर श्री पवन जैन, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, उपायुक्त राजस्व श्री विनय द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
: लोकसभा में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े नेआधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल प्रारंभ करने की मांग उठाई
Wed, Jul 30, 2025
सागर/ सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने संसद में सागर के लिए एक आधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल की स्थापना की तत्काल स्वीकृति देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि सागर के औद्योगिक और लॉजिस्टिक विकास के लिए एक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल न केवल आवश्यक है बल्कि यह पूरे मध्य भारत की आर्थिक दिशा बदल सकता है। उन्होंने इस विषय को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय राममोहन नायडू जी से भी निवेदन किया है कि इस मांग को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा किया जाए ।
50000 करोड़ की रिफायनरी विस्तार परियोजना से जुड़ेगा सागर - सांसद डॉ. वानखेड़े ने सदन में बोलते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सागर में बीना रिफायनरी के विस्तार हेतु 50000 करोड़ रुपए की परियोजना का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि इसके माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस निवेश से लॉजिस्टिक, ट्रांसपोर्ट, निर्माण और रोजगार के क्षेत्रों में भारी संभावनाएं उत्पन्न होंगी। इसलिए एक आधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल की उपलब्धता इस पूरी प्रक्रिया को गति देने में सहायक होगी।
पर्यटन, राष्ट्रीय सुरक्षा और कनेक्टिविटी को मिलेगा बल – उन्होनें कहा कि सागर न केवल औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से भी एक प्रमुख क्षेत्र है। यहां पर सेनिक छावनी और कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित हैं, जो इस क्षेत्र को रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। इसलिए यदि सागर को हवाई मार्ग से जोड़ा जाए, तो इससे पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि सागर का भौगोलिक स्थान इसे देश के हर कोने से जोड़ता है, इसलिए एक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल यहां स्थापित कर सागर को मध्य भारत का लॉजिस्टिक और पर्यटन हब बनाया जा सकता है। जिससे इस क्षेत्र की आर्थिक विकास की गति कई गुना तेज होगी।
: प्रलेस गोष्ठी में काव्य पाठ हुआ
Tue, Jul 22, 2025
सागर /प्रगतिशील लेखक सागर इकाई की गोष्ठी मकरोनिया में बुन्देलखंड के रसखान, साहित्यकार श्री मायूस सागरी के मुख्यातिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि लोक गायक श्री हरगोविंद विश्व की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। गोष्ठी में समाजसेवी गुलझारीलाल जैन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
आयोजित गोष्ठि में साहित्यकारों द्वारा आलेख वाचन करते हुए विभिन्न सामाजिक बिन्दुओं पर चर्चा हुई ।
गोष्ठी का संचालन डा सतीश पाण्डेय ने किया।
गोष्ठी के द्वितीय सत्र में डाक्टर सुश्री शरद सिंह, डॉक्टर एम. के. खरे, पेट्रिस फुसकेले, कैलाश तिवारी विकल, पी.आर.मलैया, सुमन झुड़ेले, डॉक्टर गजाधर सागर, डॉक्टर नम्रता फुसकेले, श्रीमती ज्योति झुड़ेले, वृंदावन राय सरल,वीरेन्द्र प्रधान, अमित आठ्या, पुष्पेन्द्र दुबे, श्रीमती आशा जैन, जनाब महबूब ताज, ममता भूरिया, क्रांति जबलपुरी, आनंद मिश्र अकेला,मुकेश सोनी रहबर, नईम माहिर, मुकेश तिवारी, मणीदेव सिंह ठाकुर, संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी आदि रचनाकारों ने रचना पाठ किया।
इकाई अध्यक्ष श्री टीकाराम त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रचनाधर्मिता पर प्रकाश डालते हुए रचनाकारों की भूरि भूरि प्रसंशा की। अंत में प्रलेस महासचिव एडव्होकेट पेट्रिस फुसकेले ने आभार व्यक्त किया।