: Mpnews:-मध्यप्रदेश के 52 जिलों में एक बार फिर बेकाबू हुआ कोरोना
Fri, Apr 30, 2021
Mpnews (Covid-19) मध्यप्रदेश में गुरुवार को 12,762 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसके बाद कोविड संक्रमितों की संख्या 5,50,927 हो गई है. mpnews गुरुवार को कोरोना संक्रमित 95 कोविड मरीजों की मौत हुई है, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,519 हो गया है. आज 13363 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. अब तक प्रदेश में 4,53,331 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 92,077 मरीज एक्टिव हैं
इंदौर
इंदौर में गुरुवार को 1789 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 109029 हो गई है. इंदौर में गुरुवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. अब तक जिले में 1133 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि गुरुवार को 2342 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं. जिले भर में अब तक 95288 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 12608 कोरोना मरीज एक्टिव हैं.
Mpnews
मध्यप्रदेश के 52 जिलों एक बार फिर बेकाबू हुआ कोरोना,
भोपाल
राजधानी भोपाल में गुरुवार को 1811 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 88060 हो गई है. गुरुवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, राजधानी में गुरुवार तक कुल 732 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं गुरुवार को कुल 1668 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं. भोपाल में अब तक 74161 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 13167 कोरोना मरीज अब भी एक्टिव हैं.
ग्वालियर
ग्वालियर में गुरुवार को 920 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 37402 हो गई है. ग्वालियर में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, ग्वालियर में गुरुवार तक कुल 357 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं गुरुवार को कुल 1147 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं. ग्वालियर में अब तक 28306 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 8739 कोरोना मरीज अब भी एक्टिव हैं.
जबलपुर
जबलपुर में गुरुवार को 741 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 35475 हो गई है. गुरुवार को 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, गुरुवार तक कुल 408 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. गुरुवार को कुल 975 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं. जबलपुर में अब तक 29757 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 5310 कोरोना मरीज अब भी एक्टिव हैं.
Read also:-
स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस, बताया कैसे रखें अपना ध्यान होम आइसोलेशन में.
: Mp Weather Alerts:-दक्षिण-पूर्वी मप्र में बना है ऊपरी हवा का चक्रवात,भोपाल सहित 35 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना
Fri, Apr 30, 2021
(Mp weather Alerts)मौसम केंद्र द्वारा जारी किए गए पूर्व अनुमान के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के 35 जिलों में तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Mp में भोपाल संभाग समेत मालवा, निमाड़, महाकौशल, ग्वालियर, चंबल और विंध्य के कुछ जिले शामिल हैं। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को धूलभरी तेज आंधी चली और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।
ये तीन सिस्टम डालेंगे असर
पूर्वी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है।
पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ लाइन बनी है।
सौराष्ट्र और कच्छ के पास भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना है।
40 किलोमीटर की रफ्तार से चली धूल भरी हवा, 43 डिग्री पार हो सकता था पारा
अप्रैल बीतने के 1 दिन पहले गर्मी भी बढ़ गई। शहर में गुरुवार को दिन का तापमान 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और 11 साल में अप्रैल में तीसरा सबसे ज्यादा तापमान है। बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। तीखी धूप चटकी और बादल भी छाए। इस वजह से दिन में उमस से भी लोग बेहाल रहे। पारे की चाल भी तेज थी।
दोपहर होने से पहले सुबह 6 घंटे में ही तापमान में 13.6 डिग्री का इजाफा हो गया था। रात का तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इस वजह से मौसम प्रभावित हुआ। हवा का रुख दक्षिणी रहा। इसके कारण तापमान में इजाफा हुआ।
तेज हवा के बीच कुछ इलाकों में बिजली भी हुई थी गुल
दोपहर 3 बजे के बाद 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी तेज हवा चली। होशंगाबाद रोड, मिसरोद, रचना नगर, शाहपुरा, अवधपुरी, अरेरा कॉलोनी, चार इमली, एमपी नगर में धूल भरी हवा चली। पुराने शहर के शाहजहांनाबाद, जिंसी, जहांगीराबाद, रॉयल मार्केट, हमीदिया रोड समेत कई इलाकों में भी धूल भरी तेज हवा चली। इस दौरान इन इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली गुल भी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा की औसत रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे रही।
Read also:-
स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस, बताया कैसे रखें अपना ध्यान होम आइसोलेशन में.