: मध्य प्रदेश में धीमा हुआ कोरोना का कहर,8970 नए मामले; 84 लोगों की मौत
Thu, May 13, 2021
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस इन्फेक्शन के 8970 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 700,202 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से मध्य प्रदेश में 84 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या 6679 हो गई है।
राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 1597 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 1304, ग्वालियर में 492 एवं जबलपुर में 666 नए मामले आए। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,00,202 संक्रमितों में से अब तक 5,83,595 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 1,09,928 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 10,324 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
Read also-
Black Fungus: कोरोना महामारी के बीच ,ब्लैक फंगस को लेकर सरकार अलर्ट,जानें-
वहीं, राज्य के
पन्ना
जिले में रून्ज नदी में दो शव तैरते हुए पाये गये हैं। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजनों ने उनकी संक्रमण से मौत नहीं होने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिनमें रून्ज में छह शव मिलने की बात कही गई है। ग्रामीणों एवं दोनों मृतकों के परिजन के अनुसार इन दोनों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार शिवराम कुष्ठ रोगी था, जबकि कल्लू कैंसर से पीड़ित था।
: Mpnews live: कमलनाथ का आरोप, गांवों में कोरोना से हालात खराब,सरकार कर रही नजरअंदाज।
Wed, May 12, 2021
Mpnews live-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
कमलनाथ
ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना महामारी की स्थिति काफी चिन्ताजनक होने की बात कहते हुए सरकार पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयानक होती जा रही है इस पूरे मामले में सरकार तत्काल संज्ञान लेकर इसकी पूरी जांच करवाए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं व संसाधन बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर किया जाए।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1392374050840670208?s=19
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अब तक उत्तरप्रदेश और बिहार में गंगा नदी में बहते शवों की तस्वीरें हम देख रहे थे और अब मध्यप्रदेश में भी पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के नंदनपुर गांव में रुंझ नदी में छह बहते हुए शवों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आयी हैं। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है।
मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। अब संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 24 घंटे में 8,970 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। ये पिछले 25 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, 11 मई को 10,324 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
राज्य में कोरोना महामारी के कुछ ठीक हो रहे हैं।राज्य में पिछले 14 घंटे में 84 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 6,679 पहुंच गया है। कोरोना से मई के 11 दिनों में 867 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 11 मई को यह 14% हो गया है। जो 10 मई को घट कर 15% दर्ज किया गया था। जो मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था।
Read also-
MP Board 12th Exam : क्या जून में भी नहीं होगी परीक्षा?
: MP Board 12th Exam : क्या जून में भी नहीं होगी परीक्षा?
Wed, May 12, 2021
MP Board
की तरफ से 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित किया जाना था, लेकिन बढ़ते
कोरोना वायरस संक्रमण
के चलते ओर एक महीने के लिए रोक दिया गया था. इसके बाद परीक्षा को जून के पहले सप्ताह में कराने पर सहमति बनी थी. लेकिन अभी हाल ही में बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं.
वहीं,
MP Board
की तरफ से 12वीं की परीक्षा को लेकर अभी तक नया शेड्यूल भी नहीं जारी किया गया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा जून के पहले सप्ताह से नहीं आयोजित की जाएगी. क्योंकि जून के पहले सप्ताह से परीक्षा आयोजित होनी होती तो शेड्यूल अब तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाता. हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से जून में परीक्षा स्थगित करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.
12वीं परीक्षा को लेकर बना है कन्फ्यूजन
12वीं की परीक्षा का नया शेड्यूल देर होने में एक बात यह निकलकर सामने आई है कि बोर्ड अभी तक तय नहीं कर पाया गया है कि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाए या फिर ऑफलाइन. क्योंकि जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, उसे देखते हुए ऑफलाइन एग्जाम आयोजित कराना किसी खतरे से कम नहीं होगा.
इसी को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से बीते दिनों एक मीटिंग भी बुलाई गई थी. इस मीटिंग में 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास करने करने पर चर्चा की गई. जबकि 12वीं की परीक्षा पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका. इस मीटिंग के बाद बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि जल्द ही इस संबंध में छात्रों को जानकारी दी जाएगी. लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
Read also-
Madhya pradesh live update-MP में रेमेडिसिविर की कालाबाजारी करने वाले 21 लोगो पर लगा NSA.