: Kamalnath का विवादित बयान भारत महान नहीं, बदनाम है।
Sat, May 29, 2021
Kamalnath ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारों के हवा गरम कर दे हे कोरोना वायरस के एक वेरिएंट को भारत का कहने की वजह से भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अब नया बयान दिया है कि भारत महान नहीं, बदनाम है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों पर सभी देशों ने बैन लगा दिया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
भारत देश इस समय कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से लड़ रहा हे और नेता राजनीति करने में लगे हैं।देखने को मिल रहा हे के है लड़ाई कोरोना से हट कर कांग्रेस vs भारतीय जनता पार्टी की बन गयी हे।आये दिन नेता नए बयान दे रहे हैं ऐसी ही एक बयान कांग्रेस नेता Kamalnath ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में दिया, ''मैं तो कह रहा हूं भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते हैं।
मैंने तो उस दिन कहा था उज्जैन में कि जो टैक्सी चलाते हैं अपने देश के लोग बाहर, मुझे तो किसी ने न्यूयॉर्क से फोन किया कि यहां जो भारत के लोग टैक्सी चलाते हैं, उनकी टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है। ऐसा बदनाम किया आपने (मोदी) देश को।''
https://twitter.com/AHindinews/status/1398210781833957378?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1398210781833957378%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fmadhya-pradesh%2Fstory-india-is-not-great-but-infamous-says-madhya-pradesh-former-cm-kamal-nath-4069270.html
कमलनाथ ने पहले विदेशों को कोरोना टीकों के निर्यात और अब आयात के केंद्र के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, ''मोदी जी कहते थे हमने कोविड की लड़ाई जीत ली। कहते थे हम विश्व की फार्मेसी हैं। आज कह रहे हैं ग्लोबल टेंडर निकालो। वैक्सीन लाओ।'' हालांकि, एक तरफ कमलनाथ कोरोना संक्रमण के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे तो
सोशल डिस्टेंशिंग
की धज्जियां उड़ाते हुए उनके आसपास कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने मास्क नहीं लगाया था। खुद कमलनाथ का मास्क भी चेहरे से नीचे थे।
राहुल गांधी भी रोजाना एक नया बयान मोदीजी के विरोध में दे रहे हैं देश के जनता को ये समझ नही आ रहा की ऐसे समय में जहां सबको इस महामारी से लड़ने के जरूरत हे वहां सभी पार्टियां अपने छवि सुधरने ओर दोष मढ़ने में व्यस्त हैं।
Read Also-
Madhya Pradesh job fair 2021-सरकार दे रही घर बैठे नौकरी पाने का मौका,जानिए कैसे।
: Madhya Pradesh job fair 2021-सरकार दे रही घर बैठे नौकरी पाने का मौका,जानिए कैसे।
Sat, May 29, 2021
Madhya Pradesh job fair 2021-सरकार दे रही घर बैठे नौकरी पाने का मौका,जानिए कैसे।। कोविड-19 की स्थिति में आवेदकों को अब जॉब्स के लिए माई एम पी रोजगार पोर्टल पर सूचना मिलेगी।
कोरोना के कारण जहां एक ओर कई कंपनियां अपने पास उपलब्ध रिक्त पदों की भरने के लिए चयन की प्रक्रिया नहीं कर पा रहे है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगार आवेदकों को नौकरी की सूचना प्राप्त नहीं हो पा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए
रोजगार संचालनालय
के माई एम.पी. रोजगार पोर्टल पर वर्चुअल प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया गया है। जिसके माध्यम से आवेदक अपने घर से ही काउंसिलिंग प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन साक्षात्कार भी दे सकते है।
इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए एम्प्लॉयरेर (नौकरीदाता) को अपने जिले के रोजगार कायार्लय में दूरभाष और ई-मेल के माध्यम से संपर्क करना होगा एवं वेकैंसी के संबंध में विस्तृत जानकारी देने होगा। प्राप्त विवरण के आधार पर रोजगार कायार्लय द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन जॉब प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा। आयोजित जॉब प्लेसमेंट्स की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित होगी।
इच्छुक आवेदक संबंधित जॉब प्लेसमेंट्स पर अपना आवेदन कर सकता है। वर्चुअल साक्षात्कार का आयोजन रोजगार अधिकारी द्वारा किया जाएगा एवं एम्प्लोरीर और आवेदक दोनों को सूचित किया जाएगा।
Read Also-
MP School Reopen: शिक्षा विभाग ने शुरू की दुबारा स्कूलों में पढ़ाई की तैयारी।
: MP School Reopen: शिक्षा विभाग ने शुरू की दुबारा स्कूलों में पढ़ाई की तैयारी।
Fri, May 28, 2021
(MP)मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी का असर कम होते ही स्कूलों में करीब एक माह के अवकाश के बाद एक बार फिर स शिक्षा विभाग की जून से कक्षाएं प्रारंभ करने की योजना है। हालांकि अभी छात्रों के फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह क्लासरूम की व्यवस्था फिलहाल आनलाइन मोड पर ही संचालित होगी। वहीं दूसरी और शिक्षा विभाग के अधिकारी ने भी मीटिंग लेकर प्राचार्यों से परीक्षा परिणामों एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार
सीबीएसई
से जुड़े कई स्कूलों में जहां 10 जून के बाद से आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया जा रहा है तो वहीं स्कूल शिक्षा विभाग भी दूरदर्शन और रेडियो का सहारा ले रहा है। इसके लिए खाका तैयार किए जा रहे है जिसका संचालन शुरू हो सके। बताया जाता है फिलहाल नियमित कक्षाओं के संचालन शुरू करने की स्थिति में शासन स्कूल शिक्षा विभाग तैयार नहीं है।
ऐसे में दूरदर्शन-रेडियो के माध्यम से कक्षाओं की शुरुआत की जाएगी। 15 जून से कक्षा नौवीं से बारहवीं के लिए शैक्षिक सत्र क्लासरूम का दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण शुरू किया जाएगा बताया जाता है इसके लिए पाठ्य सामग्री से संबंधित विषय वस्तु के वीडियो तैयार कराए जा रहे हैं। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री दूरदर्शन के माध्यम से सप्ताह में 5 दिन दी जाएगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक एक घंटे का प्रसारण किया जाएगा।
15 जून से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक का स्लॉट कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक कार्यक्रम क्लास रूम के प्रसारण हेतु दूरदर्शन केंद्र भोपाल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटी कक्षाओं के लिए भी रेडियो और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।
Read Also-
Madhya Pradesh BAMS EXAMS-परीक्षाओं की तारीखें घोषित।