: बैतूल में हुआ संत रामपाल जी महाराज का सत्संग
Mon, May 27, 2024
बैतूल में हुआ संत रामपाल जी महाराज का सत्संगरिपोर्टर:- अल्केश धुर्वेबैतूल :- जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का नाम पूरे विश्व में सबसे बड़े समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है। संत रामपाल जी महाराज ने नशामुक्त, दहेजमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और समाज में फैली अन्य बुराइयों को खत्म करने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं।दिनांक 26 मई 2024 दिन रविवार को मध्यप्रदेश राज्य के बैतूल जिला में संत रामपाल जी महाराज का जिला स्तरीय विशाल सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग LED के माध्यम से दिखाया गया जिसमें संत रामपाल जी ने सृष्टि रचना के गूढ़ रहस्य को विस्तार से वर्णन करते हुए बहुत हीसरल शब्दों में समझाया तथा तीन देवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश के माता पिता एवं आत्मा के पिता परमात्मा की जानकारी प्रदान की। संत रामपाल जी ने परमेश्वर के साकार रूप का परिचय दिया। संत रामपाल जी ने सत्संग में बताया कि यह माता पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को परमात्मा से जोड़ें। संत रामपाल जी ने कबीरपंथ की यथार्थ जानकारी देते हुए शास्त्रों के अध्ययन करने का उपदेश दिया तथा परमेश्वर के नाम पर शास्त्रविरुद्ध साधना बताने वालों को भी तत्वज्ञान पढ़ने, समझने एवं लोगों को भ्रमित न करने का उपदेश दिया।[video width="848" height="480" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240527-WA03032.mp4"][/video]
: कार ने मारी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर
Fri, May 24, 2024
दो व्यक्ति गंभीरभीमपुर ब्लॉक के मोहदा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत केकड़ियाकला के ग्राम हिड़ली के निवासी रामकिशन मर्सकोले एवं उनके दादा जी को बालू जोड़ चिल्लोर के पास कार ने पीछे से मोटरसाइकिल से जा रहा रामकिशन मार्सकोले को टक्कर मार दी जिससे उनका एक्सीडेंट हो गया ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि रामकिशन एवं उनके दादाजी गंभीर चोटे आई हैं उनका स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर रेफर किया गया हैसंवाददाता:- अल्केश धुर्वे
: संभागायुक्त ने सीएम राईज स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित विभिन्न निर्माण कार्याें का किया निरीक्षण
Fri, May 24, 2024
टीकमगढ़ I संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ जिले में विभिन्न कार्याें का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवधेश शर्मा, जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, संयुक्त आयुक्त राजस्व विनय द्विवेदी, एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल,डिप्टी कलेक्टर सागर सौरभ गंधर्व, तहसीलदार बड़ागांव कुलदीप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ आशीष अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त डॉ. रावत ने सर्वप्रथम बड़ागांव धसान स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थित अभियंताओं से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्बाध रूप से गुणवत्ता युक्त कार्य संचालित रखने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल की मैप व डिजाइन भी देखी एवं पूर्ण व शेष कार्यों की जानकारी ली।
तत्पश्चात संभागायुक्त डॉ. रावत ने बड़ागांव धसान स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्र-4 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने केन्द्र में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों से संवाद कर केन्द्र में मीनू अनुसार मिलने वाले नाश्ता व मध्यान्ह भोजन एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अक्षर ज्ञान व खेल गतिविधियों के बारे में बताया।
इसके साथ ही संभागायुक्त डॉ. रावत ने जनपद पंचायत टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत पठा में मनरेगा योजना के तहत चल रहे सुदूर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि निर्माणाधीन कार्य गुणवत्तापूर्ण हों तथा निर्धारित समय में पूर्ण हों। ज्ञातव्य है कि यह सुदूर सड़क पठा मुख्यमार्ग से सागौनी ग्राम को जोड़ेगी