: वैश्य महिला इकाई सागर के द्वारा मासिक बैठक संपन्न हुई
Tue, Jun 18, 2024
वैश्य महिला इकाई सागर के द्वारा मासिक बैठक संपन्न हुईसागर/ वैश्य महिला इकाई सागर के द्वारा मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें संभागीय अध्यक्ष विनीता केसरवानी ने वृक्षारोपण ,योग दिवस पर योग करने के लिए जागरूक किया करो योग रहो निरोग बैठक में ज्योति झुडेले ,चंपा नायक ,मीना केसरवानी, ऋतु ,माया केसरवानी, पूनम, लक्ष्मी केसरवानी, निशि केसरवानी, संध्या केसरवानी, रोहिणी साहू , अलका केसरवानी, सुनीता केसरवानी, संगीता केसरवानी, शशि साहू , सुनीला सराफ आदि उपस्थित रहे यह बैठक कंचन केसरवानी के द्वारा सम्पन्न हुई।
: निगम आयुक्त द्वारा 256 लंबित नामांतरण प्रकरणों को दी गई स्वीकृति आवेदकों को शीघ्र प्रदान किए जाएंगे स्वीकृति पत्र
Tue, Jun 18, 2024
निगम आयुक्त द्वारा 256 लंबित नामांतरण प्रकरणों को दी गई स्वीकृति
आवेदकों को शीघ्र प्रदान किए जाएंगे स्वीकृति पत्रसागर/ चुनाव आचार संहिता के चलते नगर निगम के रुके हुये कार्यों में तेजी लाई जा रही है ताकि जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर ना लगाना पड़े और शीघ्रता से जनहित से जुड़े हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए ।
इसी क्रम में नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी तथा निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा लंबित प्रकरणों के निराकरण में गति लाने की मंशानुसार, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने चुनाव आचार संहिता के चलते लंबित 256 नामांतरण प्रकरणों को मंगलवार को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके स्वीकृति पत्र शीघ्र तैयार कर संबंधित आवेदकों को प्रदान किये जाएंगे इसके अलावा ऐसे नामांतरण प्रकरण जिनकी निर्धारित समय सीमा और कार्यवाही पूर्ण होते ही उनका निराकरण किया जाएगा ,और लंबित प्रकरण वही रहेंगे जो न्यायालीन कार्यवाही के चलते लंबित है, उनका निराकरण न्यायालीन आदेश के बाद ही किया जाएगा या ऐसे प्रकरण जो पारिवारिक विवाद के कारण लंबित है।
: भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक कल होगी
Tue, Jun 18, 2024
भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक कल होगीसागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक कल दिन बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया की आगमी कार्यक्रमों की तैयारियों के निमित्त 19 जून दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी बैठक में जनप्रतिनिधि गण,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मंडल,अध्यक्ष,महामंत्री,मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक गण शामिल होंगे। जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने आपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारीयों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया हैं।