: राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान देश में सर्वोपरि : राजेश मनवानी
Sun, Sep 8, 2024
सागर/ सिंधी कॉलोनी में गोविंदराम मनवानी शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न
सिंधी समाज के प्रथम गुरु प्राचार्य गोविंदराम मनवानी के जन्म दिवस के अवसर पर मनवानी फिल्म्स सिंधु संस्कार समिति के तत्वाधान में सिंधी कॉलोनी मनवानी गली में आज 8 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे शहर के सेवानिवृत एवं वर्तमान में कार्यरत 10 शिक्षक - शिक्षिकाओं का सम्मान किया । जिसमे संजय भार्गव, श्रीमती शारदा भार्गव, सईद खान, सीमा सेन, मीनू खत्री, निषाद अफ़रोज़ अली, सुषमा दुबे, अंजलि सोनी, कमलचंद जैन, आचार्य एम्.डी.त्रिपाठी को शाल श्रीफल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित मनवानी फिल्म्स डायरेक्टर राजेश मनवानी, पूर्व विधायक सुनील जैन, श्रीमती निधि जैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश केशरवानी, सतीश पाठक, समाजसेवी सुरेश मोहनानी, निर्मल भोले अनिल गंगवानी, शंकर मोटवानी, रुपेश मनवानी ने सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश मोहनानी ने की मुख्या अतिथि सुनील जैन पूर्व विधायक, श्रीमती निधि जैन, सतीश पाठक थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन, माँ सरस्वती, श्री गणेश जी, साईबाबा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया । कार्यक्रम का सञ्चालन चम्पक भाई जैन, अनिल गंगवानी ने किया स्वागत उद्भोधन प्रखर वक्त एम्.डी.त्रिपाठी ने डॉ.राधाकृष्णनन एवं लोकमान्य बल गंगाधर तिलक के रोचक संस्मरण सुनाया, सतीश पाठक ने देश के शिक्षकों को शुभकामनाये दीं, पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा की परिवर्तन के वाहक असल में शिक्षक एवं गुरु ही है जो जीवन भर समाज का मार्ग दर्शन करते है राजेश मनवानी ने कहा की पूज्य श्री गोविंदराम मनवानी जैसे समर्पित प्राचार्य की स्मृति में राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि मानते हुए हम प्रतिवर्ष सागर के उत्कृष्ट सेवाभावी शिक्षकों का सम्मान कर गौरवान्वित होते है शैलेश केशरवानी ने कहा की राजेश मनवानी निरंतर २४ वर्षो से शिक्षकों का सम्मान कर आयोजन को बुंदेलखंड स्टार का बनाके रचनात्मक कार्य कर रहे है जो सिर्फ सिंधी समाज में ही नहीं समूचे सागर और आसपास के क्षेत्रों में अनुकरणीय है समाजसेवी सुरेश मोहनानी, अनिल गंगवानी, शंकर मोटवानी सहित सभी सम्मानित शिक्षकों ने विचार व्यक्त किये तथा मनवानी फिल्म्स एवं सिंधु संस्कार के डायरेक्टर राजेश मनवानी को धन्यवाद देते हुए कहा की वे अपने दादाजी श्री गोविंदराम मनवानी प्राचार्य की स्मृति में वर्ष 2001 से निरंतर शिक्षा का सम्मान कर सागर में ऐतिहासिक कार्य कर रहे है जो बधाई के पात्र है । सभी अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर राजेश मनवानी, बरखा मनवानी, प्रियंका मनवानी, श्रीमति सपना मनवानी रुपेश मनवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर चम्पक भाई जैन, प्रमोद चौरसिया राजेंद्र सोनी (मामा), कमलचंद जैन ने कहा की शिक्षको का सम्मान करना सिंधु संस्कार मनवानी फिल्म्स का सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है समाज में गुरु का महत्व सदैव रहा है सतीश पाठक ने कहा की सिंधु संस्कार और मनवानी फिल्म्स फिल्म के साथ साथ गुरुओ का सम्मान एक सराहनीय पहल है हम तो कहते है की हर समाज को आगे आना चाहिए । शंकर मोटवानी, अनिल गंगवानी ने कहा की शिक्षक के दायरे में केवल बच्चों को किताबी ज्ञान बांटना या फिर सीखने के प्रतिफल को कक्षा कक्ष में उतारना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जीवन कौशलों का विकास करते हुए उन्हें आधुनिक जीवन के संघर्ष से अवगत कराना, नशे से बचाना भी शामिल है। नए कलाकारों को मंच प्रदान करना और नए कलाकारों को मौका देना मनवानी फिल्म्स ने वो करके दिखाया है जो कोई नहीं कर सकता फिल्म के साथ गुरुजनो का सम्मान करना भी सराहनीय कार्य है राजेश मनवानी बधाई के पात्र है। रुपेश मनवानी ने कहा की सिंधी समाज के प्रथम गुरु हमारे समाज को रोशन करने वाले गोविंदराम जी ने हमें यही सिखाया है। इस अवसर पर डायरेक्टर राजेश मनवानी, सतीश पाठक, सुरेश मोहनानी, एन.आर.श्री वातरी, प्रमोद चौरसिया, राजेंद्र सोनी (मामा), कमलचंद जैन, चम्पक भाई जैन, सतीश पाठक, अनिल गंगवानी, शंकर मोटवानी शिक्षाविद की गरिमामयी उपस्थिति से मंच गौरन्वान्वित हुआ आभार रुपेश मनवानी ने व्यक्त किया ।
: रोटी, कपड़ा और मकान के साथ साक्षर होना बुनियादी आवश्यकता - सांसद वानखेडे़
Sun, Sep 8, 2024
सागर/ रोटी, कपड़ा और मकान के साथ साक्षर होना बुनियादी आवश्यकता है। उक्त विचार सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लता वानखेड़े ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी प्रशांत तिवारी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी, ब्लाक कोऑर्डिनेटर प्रतिभा तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सागर सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ व्यक्ति को साक्षर होना बुनियादी आवश्यकता होती है इसलिए हमें मिलकर जो व्यक्ति असाक्षर है उसको साक्षर करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को साक्षर करके शिक्षा की एक अलाव जगाने का कार्य हम करें। सांसद वानखेड़े ने कहा कि शिक्षा से संस्कृति सभ्यता का ज्ञान होता है इसलिए हमें साक्षर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति को साक्षर करें और उसकी अंधियारी को दूर करें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से पीसी शर्मा ने कहा कि साक्षर होने की कोई उम्र नहीं होती व्यक्ति जिंदगी भर कुछ न कुछ आवश्यक सीखते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि साक्षर होने में उम्र का बंधन नहीं होना चाहिए।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा ने कहा कि यदि स्कूली पाठ्यक्रम में साक्षरता का पाठ्यक्रम प्रोजेक्ट में जोड़ दिया जाए और बच्चों को कहा जाए कि सभी बच्चे अपने नजदीक के पांच बच्चों को साक्षर करेंगे, जिससे प्रोजेक्ट के माध्यम से 10 अंक दिए जाएंगे तो कोई भी असाक्षर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए साक्षर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना में भारत की साक्षरता रेट 70% थी इसको हमें सब प्रतिशत करना ही होगा।
कार्यक्रम के पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने सागर जिले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक डॉ आशुतोष गोस्वामी, श्री राम दुबे, गोविंद ठाकुर, अरविंद सोनी, प्रतिभा तिवारी, अनिरुद्ध डिमहा, वीनू राणा, प्रशांत तिवारी, सुधीर तिवारी, रमाकांत मिश्रा एवं संचालन मनोज पलिया द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व पेन एवं स्कूल के सभी बच्चों को पेन वितरित भी किये गए ।
: अमानक मक्का बीज पर करवाई नही AAP ने किया आंदोलन का ऐलान
Thu, Sep 5, 2024
बैतूल:- आठनेर विकासखंड क्षेत्र में कृषि विभाग कार्यालय आठनेर द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी कर अमानक मक्का बीज किसानों को वितरित किया था! जो कि बुआई के लगभग 15 दिनों बाद भी अंकुरित नही हुआ! जिस संबंध में उचित मुआवजा राशि दिए जाने हेतु आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में आठनेर तहसीलदार को किसानों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर महोदय श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर प्रशासनिक कार्यवाही नहीं होने के कारणवश आम आदमी पार्टी प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी ने जमीनी स्तर पर गांव गांव जाकर किसान भाईयों से मुलाकात कर आन्दोलन की तैयारी की!
आप नेता राकेश सिंह ने बताया किसान भाईयों की मांग है कि मक्का की फसल बुआई की लागत राशि प्रति एकड़ लगभग 12 हजार रुपए किसान भाईयों को मुआवजा राशि दी जानी चाहिए।