चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने : अवैध शराब कब्जे मे रखने वाले दो फरार आरोपियो को माननीय न्यायलय के आदेश से गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया ।
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Apr 27, 2026
चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब कब्जे मे रखने वाले दो फरार आरोपियो को माननीय न्यायलय के आदेश से गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने क्षेत्र में अवैध शराब कब्जे मे रखनेवाले आरोपियो के विरूद्ध की कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 9/4/2026 को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम गाताखेडा का निवासी मुकेश चौधरी जो बिवेक सिंह का खेत ग्राम ठरका मे सिकमी मे लिया है जो गेहूँ की खेती किया था वह खेत मै बने कमरे मै देशी शराब छिपा कर रखा है एवं बेचने के फिरक मै है जो विवेक सिंह के खेत ग्राम ठरका थाना माधवनगर मे बने मुखबिर के बताये स्थान खेत मे बने कमरा मे कुल 130 लीटर देशी मशाला/ प्लेन शराब कीमती करीबन 83500/रू की समक्ष गवाहो के खेत के कमरे से जप्त किया गया । आरोपी (1) मुकेश चौधरी पिता गेंदलाल चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गाताखेडा थाना एन. के. जे और आरोपी (2)पुस्सु भूमिया पिता अट्टी भूमिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ठकरा थाना माधवनगर के विरूद्ध थाना माधवनगर के विरूद्ध अप. क्र. 322/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपीगण दिनांक समय घटना से फरार चल रहे थे जिन्हे आज दिनांक 27/04/2026 को माननीय न्यायलय के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका - चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्र, सउनि. कमलेश्वर शुक्ला, प्र. आर. क्र. 68 मनीष कुमार असैया,प्र. आर. क्र. 48 देवेश कुमार, आरक्षक 352 अरविंद कुशवाहा आर.549 बकील यादव की विशेष भूमिका रही
Tags :
katnipolice
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन