Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : 23 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित स्वदेशी मेला मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Tue, Dec 16, 2025

सागर / स्वदेशी जागरण मंच, जिला सागर के तत्वावधान में सागर में आयोजित होने वाले तृतीय स्वदेशी मेला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह मेला 23 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा एवं युवाओं में स्वावलंबन की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी को इस स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में मंच द्वारा उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र प्रेषित किया गया है।

स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मेला स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों एवं युवाओं को मंच प्रदान करने का कार्य करेगा। मेले का आयोजन स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है, जो समाज एवं राष्ट्रहित में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मंच ने आशा व्यक्त की है कि मंत्री श्री राजपूत की गरिमामय उपस्थिति से मेले को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी और स्वदेशी आंदोलन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन