Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

लोहे की जंजीर से बंधे मिथुन वाल्मीकि को दिलाई आज़ादी : समाजसेवी, प्रशासन का मिला सहयोग

सौरभ सिंघई

Wed, Oct 1, 2025

गंजबासौदा क्षेत्र की रसूलपुर टॉपरा पंचायत से आई ये खबर इंसानियत और सच्ची समाजसेवा की एक मिसाल बन गई है यह कहानी है एक ऐसे परिवार की जो सालों से उपेक्षा और पीड़ा में जी रहा था इस परिवार का एक सदस्य मिथुन वाल्मीकि मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले एक साल से जंजीरों में बंधा हुआ था गांव के लोग सब कुछ जानते थे लेकिन कोई मदद के लिए सामने नहीं आया तब आगे आए समाजसेवी देवेंद्र उर्फ देवू रघुवंशी जिन्होंने न सिर्फ इस पीड़ित को आज़ादी दिलाई बल्कि इलाज के लिए विदिशा पहुंचाने की व्यवस्था भी की देवेंद्र रघुवंशी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सीधे जिला कलेक्टर से संपर्क किया प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की सीएमएचओ विदिशा को निर्देश दिए गए और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया पीड़ित परिवार ने बताया हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि कोई हमारी मदद करेगा अब ऐसा लग रहा है जैसे एक नया जीवन मिला हो देवू रघुवंशी जी ने जो किया है, वो एक सच्चे समाजसेवक की पहचान है वही समाजसेवी देवेंद्र उर्फ देवू रघुवंशी नहीं बताया मैं कुछ दिन पहले इस गांव में एक कार्यक्रम में आया था जब मैंने इस स्थिति को देखा तो दिल से आवाज़ आई इस व्यक्ति की मदद करनी चाहिए मैंने तुरंत कलेक्टर महोदय से संपर्क किया और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की अगर इंसानियत जिंदा हो तो समाज में असंभव भी संभव हो जाता है आज जब शासन की योजनाएं और जनप्रतिनिधि केवल वादों तक सीमित हैं देवेंद्र रघुवंशी जैसे समाज सेवियों की पहल ही असली बदलाव की उम्मीद बनती है गांव के लोगों की अब यही मांग है कि ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जाए और पीड़ित परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर पहुंचे

*******************************

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन