Sun 26 Apr 2026

ब्रेकिंग

पिथौरा-चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रबंधक

चौकी निवार थाना माधवनगर के व्दारा प्रतिबंध के बाबजूद भी बोर करने बालों पर की कार्यवाही

कटनी/ भाजपा ने की प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति, कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

बसना अंचल में रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी गीत “ मोर बर ले देबे

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी - रंगनाथनगर पुलिस : रंगनाथनगर पुलिस ने 05 चोरी की वारदातो का पर्दाफास कर अंतर राज्य चोर गिरोह को किया गिरफ्तार ।

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Mar 29, 2026

रंगनाथनगर पुलिस ने 05 चोरी की वारदातो का पर्दाफास कर अंतर राज्य चोर गिरोह को किया गिरफ्तार ।

चोर गिरोह द्वारा कटनी जिले के 05 स्थानो मे दिंनाक 11.03.026 एंव 17.03.26 की दरमयानी रात को सूने घरो एंव दुकानो को निशाना बनाकर लाखो के सोना चांदी के जेवरात एंव घर तथा दुकानो मे रखी नगदी पैसो की चोरी एंव घर मे खडी मोटर सायकल चोरी की घटना को दिया अंजाम ।

विवरण- दिनांक 19/03/2026 को प्रार्थी दीपेन्द्र भाई पटेल पिता स्व उदय चंद्र सिन्हा उम्र 41 साल निवासी 194/1 A गोपाल मंदिर के पास आतिया ताल झांसी(उ.प्र.) हाल दयानंद सरस्वती रेल्वे क्वाटर साउथ स्टेशन कटनी थाना रंगनाथगर कटनी एंव संजय कुमार यादव पिता स्व महेश कुमार यादव उम्र 60 साल निवासी क्वाटर नं. 7/3 टाईप 2 विवेकानंद नगर थाना रंगनाथगर कटनी के थाना उपस्थित आकर सूचना दिये कि हम लोग अपने घर में ताला लगाकर बाहर गये थे जो घर वापस आने पर हमारे घर का ताला और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था जिसमें से सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटर सायकल पेशन प्रो नही है जो दिनांक 16-17/03/2026 की दरमयानी रात में हम लोगो के घर पर सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटर सायकल पेशन प्रो चोरी हो गई है जिस पर थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह ने मामला को गंभीरता से लेते हुये अपराध क्र. 126/2026 एंव अपराध क्र. 127/2026 धारा 331(4),305(ए), बीएनएस कायम कर सूचना वरिष्ट अधिकारियो को देकर मामले की जांच में लग गये जो अन्य थानो से जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त घटना दिनांक को थाना माधवनगर में भी चोर गिरोह के द्वारा समदडिया कालोनी माधवनगगर में भी घर के अंदर चोरी करने का प्रयास किया गया था जिस पर थाना माधवनगर में अपराध क्र. 240/2026 धारा 331(4),305(ए), 62 बीएनएस का अपराध पंजीबध्द है । जो मामले का गंभीरता को लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरूण पाल सिंह द्वारा अलग अलग स्थानो में टीम गठित कर चोरी गये माल मशरूका की तलाश में लग गये । जो कडी मेहनत के बाद चोर गिरोह को अलग अलग राज्य से पकड़ा गया जो आरोपियो से पूछताछ करने पर चोरो के द्वारा एक साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और पूछताछ दौरान चोर गिरोह से पता चला कि थाना माधवनगर में दिनांक 10-11/03/2026 की दरमयानी रात में नारायणदास मशाला चक्की मैन बाजार थाना माधवनगर में दो जगह चोरी कर नगद रूपयो की चोरी हुई थी जिस पर थाना माधवनगर में अपराध क्र. 220/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द है । वह इन्ही चोर गिरोह के द्वारा चोरी की गई थी । जो आरोपीगणो से 4 जगह चोरी गये माल मशरूका, नगदी रूपये एंव मो.सा.पेशन प्रो को बरामद कर एंव चोरी करने का प्रयास करने पर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया गया ।

जप्तशुदा सामाग्री- सोने चांदी के जेवरात, नगदी, पेशन प्रो मोटर सायकल ।

गिरफ्तारी आरोपी – 1) लकी उर्फ सोनू शर्मा पिता स्व बाल कृष्ण शर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम चैनपुर हाल मनेन्द्रगढ स्टेशन के पास थाना मनेन्द्रगढ़ छ.गढ़

2) शिवम उर्फ शिवा मानिकपुरी पिता स्व शंकर मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम केल्हारी थाना केल्हारी छ.गढ़. हाल ग्राम बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनुपपुर (म.प्र.)

3) सोनू साहू पिता भोले साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम गढ़ी थाना कोतमा जिला अनुपपुर (म.प्र.)

-उल्लेखनीय भूमिका- थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप.निरी.अरूणपाल सिंह,उनि रूपेन्द्र राजपूत थाना प्रभारी एनकेजे, सउनि बहादुर सिंह, सउनि अनिल तिवारी, सउनि सतीश जाटव,प्र.आर. लालजी यादव, प्र.आर. उमारमन बागरी, प्र.आर.असंत सिंह,आरक्षक वीरेन्द्र, सायबर सेल आरक्षक अमित, आरक्षक सतेन्द्र, रमजान की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन