Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mpnews-मध्यप्रदेश में अब 'एरिया स्पेसिफिक' नीति के तहत कोरोना को रोकने की तैयारी,जानिए

admin

Thu, May 20, 2021
मध्यप्रदेश में अब 'एरिया स्पेसिफिक नीति के तहत कोरोना को रोकने की तैयारी,जानिए

Mpnews-मध्यप्रदेश में अब कोरोना महामारी का प्रकोप कम होता दिखाई पड़ रहा हे सरकारी आंकड़ों के बात के जाए तो कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा हे ऐसे में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का मन बना लिया है लेकिन कोरोना कि तीसरी लहर और वर्तमान संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना को समाप्त करने के लिए 'एरिया स्पेसिफिक' रणनीति बनाने का फैसला लिया है। भविष्य में जिस ग्राम पंचायत क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में 5% से अधिक CORONA के मामले मिलेंगे वहां धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। शहरी इलाकों में कुछ ऐसा ही वार्डों में होगा। इससे पहले भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइन जारी की जा चुकी है।

कोरोना को समाप्त करने के लिए 'एरिया स्पेसिफिक' रणनीति बनाई जाए: श्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। अधिकांश जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 10% से कम रह गई है तथा नए प्रकरण भी लगातार कम होते जा रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। अब कोरोना को समाप्त करने के लिए 'एरिया स्पेसिफिक' रणनीति बनाई जाए तथा आगामी 31 मई तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के पूरे प्रयास किए जाएँ, जिससे जन-जीवन को धीरे-धीरे सामान्य बनाया जा सके।

मध्य प्रदेश की साप्ताहिक औसत संक्रमण दर 10%

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। वी.सी. में मंत्रीगण, प्रभारी अधिकारीगण तथा सभी संबंधित उपस्थित थे। प्रदेश में कोरोना के 5065 नए प्रकरण आए हैं, पिछले 24 घंटों में 10337 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा एक्टिव प्रकरणों की संख्या 77 हजार 607 है। प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट 0.9%, सात दिन की पॉजिटिविटी 10% तथा आज की पॉजिटिविटी 7% है।

3 जिले कंट्रोल के बाहर, 6 जिलों में स्थिति चिंताजनक

प्रदेश के 3 जिलों में 200 से अधिक नए प्रकरण तथा 9 जिलों में 100 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1153, भोपाल में 653, जबलपुर में 324, सागर में 198, रीवा में 175, रतलाम में 160, उज्जैन में 151, सिंगरौली में 115 तथा ग्वालियर जिले में 105 नए प्रकरण आए हैं।

मध्य प्रदेश के 9 जिले पूर्ण नियंत्रण में, 32 जिलों में तेजी से सुधार

प्रदेश के 9 जिलों में 5% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है, वहीं 32 जिलों में 10% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है। गुना, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा में 5% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है तथा इन जिलों सहित ग्वालियर, होशंगाबाद, मंदसौर, धार, कटनी, सतना, बालाघाट, रायसेन, शाजापुर, नरसिंहपुर, राजगढ़, देवास, विदिशा, सिवनी, मंडला, आगर-मालवा, छतरपुर, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, तथा हरदा में 10 प्रतिशत से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है।

Read also-

Corona Live Updates: देश में कम हुआ कोरोना की दूसरी लहर का कहर,नए मामले और पॉजिटिविटी रेट ग्राफ आया नीचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन