Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP News Covid Guidelines: मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोनो मामलों को रोकने के लिए नई कोरोनो गाइडलाइन्स जारी

admin

Tue, Apr 20, 2021

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोनो मामलों को रोकने के लिए राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मंगलवार को नई कोरोना गाइडलाइन्स जारी की है। नई कोरोना गाइडलाइन्स के मुताबिक, आवश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालय को छोड़ बाकी कार्यालय 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ चलाए जाएं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि आवश्यक सेवाएं देने का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर बाकी कार्यालय 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएं।

आईटी कंपनियों बीपीओ मोबाइल कंपनियों का सपोर्ट स्टाफ और यूनिट को छोड़कर बाकी प्राइवेट ऑफिस को भी 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही काम करने की अनुमति दी गई है।

MP News Covid Guidelines: मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोनो मामलों को रोकने के लिए नई कोरोनो गाइडलाइन्स जारी
MP News Covid Guidelines: मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोनो मामलों को रोकने के लिए नई कोरोनो गाइडलाइन्स जारी

वहीं ऑटो और ई रिक्शा में दो सवारी टैक्सी और निजी चार पहिया वाहनों में ड्राइवर के साथ दो पैसेंजर को मास्क के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई है। आज यानि 20 अप्रैल को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि, देश में सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लोगों को एकत्रित होना पूर्णतया वर्जित है।

वहीं बड़ी सब्जी मंडियों को छोटे-छोटे समूहों में शहरों के विभिन्न भागों में बांटे जाने की छूट दी गई है। किराना के थोक व्यापारी उठकर किराना दुकानों में सामग्री दे सकते हैं। सरकार के मुताबिक नई गाइडलाइन की वजह है कि कम से कम लोग अपने घरों से निकलें ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन