Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: M.P. BREAKING:-महाराष्ट्र से सटी सीमा सील, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर रोक

admin

Sun, Apr 4, 2021

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश से सटे जिलों में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं। शिवराज सरकार ने महाराष्ट्र से सटी राज्य की सीमा को सील कर दिया है, जबकि छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर जल्द ही रोक लगाई जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र से लगी सीमा को सील कर दिया है और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

महाराष्ट्र से सटी सीमा सील, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर रोक
महाराष्ट्र से सटी सीमा सील, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर रोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सीख देने के साथ सख्ती भी बेहद जरूरी है। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर रविवार को लॉकडाउन है, वहां रविवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वहीं, इंदौर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 हजार बिस्तर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से स्थिति को देखते हुए उद्धव सरकार आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। अस्पतालों में और बेड और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, पुणे शहर में सभी मॉल और सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, खाने की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। जरूरी सेवाओं के लिए ट्रैवल करने की अनुमति होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन