Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

कटनी । समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं मकान सूचीकरण) : कटनी । समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, May 11, 2026

समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

कटनी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं मकान सूचीकरण) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए नगर पालिक निगम कटनी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य जनगणना अधिकारी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने निर्धारित समय-सीमा से पहले कार्य पूर्ण करने वाले कर्मियों को पुष्पगुच्छ और पेन भेंट कर सम्मानित किया।

जनगणना: राष्ट्र निर्माण का आधार

इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कर्मियों के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की योजनाओं का एक मजबूत आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सही और प्रमाणिक जानकारी के आधार पर ही शासन समाज के हर वर्ग के लिए सटीक विकासात्मक नीतियां तैयार कर पाता है।

उन्होंने अन्य कर्मियों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया और नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट कर्मी

विभिन्न जोनों के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले निम्नलिखित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया:

* जोन क्रमांक 1: वार्ड 12 (HLB 109) से प्रगणक रीना साहू एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह। वार्ड 13 (HLB 122) से प्रगणक शशि बाला सालोमन एवं पर्यवेक्षक नीरज कुमार दुबे।

* जोन क्रमांक 2: वार्ड 27 (HLB 109) से प्रगणक उमा सिंह एवं पर्यवेक्षक उदयभान सिंह (प्रभारी जनगणना सेल)। वार्ड 31 (HLB 02) से प्रगणक भगवती वंशकार एवं पर्यवेक्षक अभिषेक बघेल।

* जोन क्रमांक 3: वार्ड 31 (HLB 03) से प्रगणक सवा बेगम एवं पर्यवेक्षक अनुराग हर्ष। वार्ड 24 (HLB 86) से प्रगणक सुमित गर्ग एवं पर्यवेक्षक कामिनी दुबे।

ये रहे उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन यंत्री एवं जोनल इंचार्ज अंशुमान सिंह, सुधीर मिश्रा, असित खरे, नगर जनगणना अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, मुकेश राजपूत सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

katninews

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन