कटनी। कटनी जिले में जन अभियान परिषद के भीतर एक बड़ा विवाद सामने आया है : जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में आने के बाद भी अभी तक नहीं हुआ कोई न्याय, शिकायतकर्ता लगा रही न्याय का गुहार
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Mar 9, 2026

जन अभियान परिषद कई दिनों से विवादों घिरा हुआ है, जिला पंचायत CEO ने दोनों पक्षों को जारी किया नोटिस जारी किया था लेकिन अभी तक उसमें कोई भी सुनवाई नहीं
जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में आने के बाद भी अभी तक नहीं हुआ कोई न्याय, शिकायतकर्ता लगा रही न्याय का गुहार

जिला कटनी
कटनी। कटनी जिले में जन अभियान परिषद के भीतर एक बड़ा विवाद सामने आया है। विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत की ब्लॉक समन्वयक (BC) पर एक मेंटर ने रिश्वत मांगने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हरसिमरन कौर ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया था, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत देवराखुर्द की ग्राम विकास समिति में परामर्शदाता (मेंटर) अर्चना गौतम ने ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना गौतम ने 17 फरवरी 2026 को जनसुनवाई में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाए थे।
लगाए गए मुख्य आरोप
शिकायतकर्ता अर्चना गौतम का आरोप है कि ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता द्वारा:
अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है।
उनसे 10,000 रुपये नकद लिए गए और अतिरिक्त 15,000 रुपये की मांग की गई।
पैसे न देने पर पद से हटाने और कुछ राजनेताओं के नाम लेकर धमकाने की बात कही गई।
जिला पंचायत की कार्रवाई
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत कटनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरन कौर ने 25 फरवरी 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी किया। पत्र के माध्यम से आरती गुप्ता (ब्लॉक समन्वयक) और अर्चना गौतम (मेंटर) दोनों को 27 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए।
निर्देश
दोनों पक्षों को अपने-अपने साक्ष्य और प्रमाणों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया, ताकि मामले का निष्पक्ष निराकरण किया जा सके।
कलेक्टर को भी भेजी गई प्रतिलिपि
इस मामले की जानकारी जिला कलेक्टर और जिला समन्वयक, जन अभियान परिषद को भी भेजी गई है। शासकीय विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़े इस आरोप ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। अब सबकी नजरें सुनवाई और प्रशासनिक निर्णय पर टिकी हुई हैं।
Tags :
Mpnewslive
katni
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन