रीवा : गंगेव बाजार में अतिक्रमण, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी समस्या
रजनीश तिवारी रीवा
Fri, Nov 7, 2025
गंगेव बाजार में दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क तक दुकानें फैला ली हैं। इससे जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।
रोजाना सैकड़ों लोग आते जाते है लेकिन दुकानदारों ने सड़क तक दुकान बना ली हैं नई सड़क निर्माण के बाद सड़क के दोनों तरफ 40 फिट जगह खाली कराई गई थी लेकिन दुकानदारों ने 30 फिट में पक्के मकान और 10 फिट में टीना सेट लगा लिए पूरी तरह सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया है
इसी कारण आए दिन जाम दुर्घटनाएं और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा
राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। छोटे-बड़े वाहनों का मार्ग भी संकरा हो गया है। कई बार बड़े वाहन गुजरने में फंस जाते हैं। स्थानीय निवासी प्रशासन की उदासीनता से नाराज हैं। उनका कहना है कि शिकायतें कई बार की गई, लेकिन अभी तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन