Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Coronavirus Mp News:केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर,जुलाई-अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा।

admin

Fri, May 14, 2021
Coronavirus Mp News:केंद्र और राज्य सरकारें सख्त,जुलाई-अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा

Coronavirus-कोरोना महामारी के तीसरी लहर को लेके अभी से प्रशासन और राज्य सरकारें अलर्ट हो गए हैं विशेषज्ञ की माने तो जुलाई और अगस्त के बीच कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा हैं। यह तीसरी लहर बच्चाें और घरेलू महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस तीसरी लहर से बचाव और मुकाबले के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को संभागायुक्त डा. पवन शर्मा ने शिशु रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में यह विचार किया गया कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो इसका बच्चों और महिलाओं पर क्या असर पड़ेगा। उनकी संख्या कहां तक जाएगी और इसके लिए क्या-क्या इंतजाम जरूरी होंगे।

इसकी योजना बनाने के लिए सभी विशेषज्ञों को आंकड़ों और तैयारी के साथ आने के लिए कहा गया है।

अगली बैठक तीन दिन बाद रखी गई है। बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डा. निशांत खरे विशेष तौर पर थे।

चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के अधीक्षक डा. हेमंत जैन ने बताया कि संभागायुक्त द्वारा सरकारी अस्पतालों में बच्चों के बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी चाचा नेहरू अस्पताल में 100 और महाराजा यशवंतराव अस्पताल में 90 बेड उपलब्ध हैं। इनकी संख्या दुगुनी की जाएगी।

Read also-

Mpnews Live-अब शिवराज सरकार रखेगी ध्यान कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों का,हर महीने 5000 रुपए पेंशन देने की घोषणा।

संभागायुक्त ने कहा कि इंदौर के सभी निजी अस्पतालों में भी चिकित्सा की आधारभूत संरचना बढ़ाने की ज़रूरत है। इस संबंध में जल्दी ही इंदौर के सभी प्रमुख अस्पताल संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित, डा. निर्भय मेहता, डा. नीलेश दलाल, डा. गुंजन केला, डा. जयश्री श्रीधर और डा. किशोर चांदकी भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन