Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भाजपा एक विचार है, राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण हमारा ध्येय है

admin

Fri, Aug 23, 2024

सागर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त शुक्रवार को पार्टी द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला में एल. ई. डी.स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को सदस्यता अभियान से संबंधित जानकारियां दी गई कार्यशाला में संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद लता वानखेड़े, जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,प्रदीप लारिया,वीरेंद्र लोधी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी,निगम अध्यक्ष, वृंदावन अहिरवार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह,शैलेश केसरवानी,शशि कैथोरिया पूर्व विधायक पारुल साहू,अरुणोदय चौबे,प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी,चैन सिंह ठाकुर,मनीष गुरु अभिषेक भार्गव मंचासीन रहें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि सागर जिले में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है जो पूर्व की तरह इस अभियान को भी ऐतिहासिक रूप से सफल बनाकर समूचे देश में सागर का नाम गौरवान्वित करेगा संगठन द्वारा जो लक्ष्य सागर जिले को दिया गया है उसे समय से पूर्व प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुटेगा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के ध्येय वाक्य के साथ काम करने वाला कार्यकर्ता है इस संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 में भी हम इसी ध्येय वाक्य को आत्मसात कर प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर सभी वर्गों के सभी व्यक्तियों को जोड़कर इस अभियान के माध्यम सदस्यता का नया इतिहास बनाएंगे।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि बाकी तीज त्यौहार पर्वों की तरह यह संगठन का पर्व है इस पर्व में हम सभी को एकजुटता के साथ मनाना किसी भी क्षेत्र का किसी भी वर्ग का कोई भी व्यक्ति इससे अछूता न रह जाए यह चिंता हम सभी को करनी है संगठन की मंशानुरूप युवा बुजुर्ग महिला प्रत्येक व्यक्ति के पास हमें पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास हमें करना है

विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफल बनाएंगे वहीं समय सीमा में तय लक्ष्य से अधिक सदस्यता कर नया इतिहास बनाएंगे।

सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है कोई चुनौती नहीं है जो उसे रोक पाए भाजपा कार्यकर्ता जो संकल्प लेता है उसे प्राण प्रण से जुटकर प्राप्त करता है जिसका प्रमाण जिले के चुनाव परिणाम है मुझे विश्वाश है कि सागर जिला शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर नया इतिहास रचेगा

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने लोगों का विश्वास जीता है हर व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण सभी लोग भाजपा परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं ।
हमारे कार्यकर्ताओं को उन तक पहुंचना है मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ना है खासतौर से लाडली बहाना, युवा, बुजुर्ग, व्यापारी रिटायर्ड हो चुके शिक्षक, अधिवक्ता गण आदि तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे उन्हें जोड़ेंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। मध्यप्रदेश में आप सभी के परिश्रम से हमने विधानसभा की 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। देश के 13 राज्यों में भाजपा की और 20 में एनडीए की सरकारें हैं। यहां तक की उड़ीसा में भी हमारी सरकार बन चुकी है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। देश के कोने-कोने में भाजपा है। सांसद, विधायक महापौर आदि सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता दुनिया में ऊंचाई पर है। भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और दुनिया भर के आर्थिक संगठन यह कह रहे हैं कि 2027 तक ही भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हमें इस वातावरण का लाभ लेना चाहिए और संगठन द्वारा नई सदस्यता का जो लक्ष्य रखा है, उसे हासिल करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बात का नकारात्मक विरोध करती है, भ्रम फैलाती है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास अपनी कोई नीति नहीं है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसे इंडी गठबंधन कभी परास्त नहीं कर सकता। भाजपा के सैनिकों में सभी को परास्त करने की ताकत है। श्री सिंह ने कहा कि स्व. अटलजी ने कहा था कि भाजपा कोई दल नहीं है, एक विचार है, एक आंदोलन है। हमारा ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। हम भारतमाता के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। हम एकात्म मानववाद के लिए संकल्पित और पंच निष्ठाओं के प्रति समर्पित हैं साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जब लोगों को सदस्य बनाने जाएं, तो उन्हें हमारा गौरवशाली इतिहास बताएं। डॉ. मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से क्यों इस्तीफा दिया, किस तरह श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त की, गोवा आंदोलन में हमारी क्या भूमिका रही और कच्छ की कुछ भूमि पर से पाकिस्तानी कब्जा हटाने के लिए हमने कैसा आंदोलन किया, हमें ये सब लोगों को बताना चाहिए।

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने व्यक्त किया।

कार्यशाला में आपेक्षित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन