Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कैमोर नगर के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए : जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, May 2, 2026

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

कैमोर नगर के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कल वार्ड क्रमांक 12, 14 एवं 15 में क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मानित नागरिकों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को आत्मीयता से सुना गया तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय विधायक संजय सतेंद्र पाठक (संजू भैया) के कुशल मार्गदर्शन एवं जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर वार्डवासियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। नागरिकों ने सड़क नाली पेयजल साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया गया।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा गया कि संजू भैया के नेतृत्व में आपके द्वारा बताए गए सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और जनसेवा का यह संकल्प निरंतर इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ता रहेगा।जनसंवाद के दौरान नागरिकों का स्नेह विश्वास और आत्मीय स्वागत भावुक कर देने वाला रहा। क्षेत्रवासियों ने अपनी अपेक्षाओं को साझा करते हुए विकास कार्यों के प्रति विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पप्पू टेलर एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन