Mon 27 Apr 2026

ब्रेकिंग

पिथौरा-चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रबंधक

चौकी निवार थाना माधवनगर के व्दारा प्रतिबंध के बाबजूद भी बोर करने बालों पर की कार्यवाही

कटनी/ भाजपा ने की प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति, कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

बसना अंचल में रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी गीत “ मोर बर ले देबे

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अतिक्रमण हटाकर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की पहल : अस्थायी अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई, 7500 रुपये का स्पॉट फाइन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Apr 10, 2026

अतिक्रमण हटाकर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की पहल

अस्थायी अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई, 7500 रुपये का स्पॉट फाइन

कटनी — शहर में नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है, बल्कि आमजन को जाम, दुर्घटनाओं और असुविधा से राहत दिलाना भी है। इसी क्रम में शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों—गोल बाजार, झंडा बाजार एवं बिलैया तलैया सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकान सामग्री रखकर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कई बार समझाइश के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध 5500 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया तथा उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

वहीं, नो-पार्किंग जोन में खड़े 6 वाहनों को हटाकर यातायात बाधा दूर की गई और संबंधित वाहन चालकों पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्ती जारी रहेगी।

निगम प्रशासन ने कहा है कि यह अभियान जनहित में निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए सभी नागरिकों को सहज और सुरक्षित आवागमन का लाभ मिल सके। साथ ही नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर और सुव्यवस्थित बनी रहे।

Tags :

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन