Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: डॉ.नरोत्तम मिश्रा-डीएसपी का पदभार मिल सकेगा 160 टी.आई. को.

admin

Tue, May 4, 2021

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि मध्यप्रदेश में डीएसपी के 160 रिक्त पदों का प्रभार टी.आई. को सौंपा जा सकेगा। उन्होंने बताया है कि उच्च पद का प्रभार सौंपने के लिये मध्यप्रदेश राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। पुलिस रेग्युलेशन एक्ट की धारा-45 में 45 (क) को जोड़ा गया है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग की कार्य-प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिये रिक्त पदों के विरुद्ध उच्च पदों का प्रभार शासन द्वारा सौंपे जाने का कार्य विगत माहों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इसके लिये पुलिस रेग्युलेशन एक्ट की धाराओं में सरकार ने संशोधन भी किया है। पूर्व में कांस्टेबल स्तर से सब इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार सौंपा जा चुका है। इसी अनुक्रम में अब सरकार डीएसपी के रिक्त पदों पर 160 टी.आई. को पदभार सौंपने जा रही है।

Read Also-

PM नरेन्द्र मोदी का बड़ा निर्णय, 100 दिन कोविड ड्यूटी करने वालों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता

डॉ. मिश्रा ने बताया कि टी.आई. से डीएसपी का पदभार ग्रहण करने पर टी.आई. कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी धारण कर पदेन समस्त शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा। पदभार ग्रहण करने पर वे उप पुलिस अधीक्षक पद पर वरिष्ठता या वेतन भत्ते का दावा नहीं कर सकेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा है कि शीघ्र ही उच्च पद का प्रभार सौंपे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन