Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पाकिस्तान ने अमेरिका को चेताया,प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा चीन से किसी भी दबाव में नही तोड़ेंगे रिश्ते

admin

Sat, Jul 3, 2021
पाकिस्तान ने अमेरिका को चेताया,प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा चीन से किसी भी दबाव में नही तोड़ेंगे रिश्ते

पाकिस्तान और चीन के संबंध दुनिया मे किसी से छुपे नही है और इस वक्त यदि पाकिस्तान किसी तरह से कुछ कहने लायक है तो सिर्फ और सिर्फ चीन की वजह से।जी हाँ ये बात बिल्कुल सच है यदि चीन पाकिस्तान का साथ न दे तो पाकिस्तान की बात सुनने वाला इस दुनिया मे कोई नही हैं।पाकिस्तान के प्रधामंत्री इमरान खान हर जगह अपनी बेज़्ज़ती करवा चुके है यहाँ तक कि अब मुस्लिम देश भी पाकिस्तान से ज्यादा भारत का समर्थन करते हैं।लेकिन चीन अपनी जगह है और अमेरिका अपनी जगह।अमेरिका आज भी विश्व का अकेला सुपरपावर देश है और आज भी चीन उसके सामने कुछ नही।

अब भला अमेरिका से अच्छे संबंध कौन नही चाहेगा वो भी तब जब उसके(पाकिस्तान) के दुश्मन(भारत) के अमेरिका से बहुत अच्छे संबंध हो।अभी कुछ दिन पहले ही इमरान खान ने कहा था कि अमेरिका भारत जैसे रिश्ते पाकिस्तान के साथ भी स्थापित करे।लेकिन पाकिस्तान और अमेरिका की बीच है चीन।इमरान खान का कहना है कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान चीन से अपने संबंध तोड़ दे।उन्होंने न सिर्फ अमेरिका बल्कि कई और पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस वक्त चीन से रिश्तों को लेकर दबाव में है और इसका कारण है पश्चिमी देश।

इमरान खान ने अमेरिका को दी चेतावनी

इमरान खान ने अमेरिका की निंदा करते हुए कहा की अमेरिका शुरू से ही अपने फायदे के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करता आया है।तालिबान के विरुद्ध अमेरिका की मदद करने के कारण पाकिस्तान में बेवजह अपने कई जवानों को खो दिया।उन्होंने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी के भी दबाव में और किसी भी परिस्थिति में चीन से अपने संबंध खराब नही करेगा।

पाकिस्तान के प्रधामंत्री ने चीन की तारीफ में पढ़े कसीदे

इमरान खान ने चीन की चमचागिरी करते हुए चीन की तारीफों के पल बांध दिए।अपनी संसद में उन्हीने चीन के साथ पाकिस्तान की दोस्ती को ऐतिहासिक व पक्की बताया साथ ही चीन द्वारा फंडेड चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया।इमरान खान ने कहा कि CPEC पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देगा।उन्होंने चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स को दिए गए अपने इंटरव्यू में चीन के गैर लोकतांत्रिक शाशन की भी तारीफ की और उसे लोकतंत्र से बेहतर बताया।जाहिर है इमरान खान ने चीन से नया कर्ज़ लेने व कर्ज़ चुकाने के लिए अतिरिक्त समय मांगने के लिए ये सब बयानबाज़ी की।

Read Also:

मॉडर्ना की वैक्सीन जल्द भारत मे होगी लॉन्च,भारतीय कंपनी सिप्ला को मिली आयात की मंजूरी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन