Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जर्मनी ने भारत को रेड जोन लिस्ट से हटाया,यात्रा प्रतिबंध में मिलेगी छूट

admin

Wed, Jul 7, 2021
जर्मनी ने भारत को रेड जोन लिस्ट से हटाया,यात्रा प्रतिबंध में मिलेगी छूट

कोरोना महामारी ने भारत में जो कोहराम मचाया था उससे पूरी दुनिया हैरत में पड़ गयी थी।डेल्टा वैरिएंट(Delta Variant) जिसने भारत मे भीषण तभाही मचाई व हज़ारो लोगों की जान ले उससे पूरी दुनिया डरी हुई थी और कोई भी देश नही चाहता था कि ये डेल्टा वैरिएंट उनके देश में आये।इसी वजह से कई देशों ने अप्रैल में जब कोरोना भारत मे पीक पर था तब भारत पे यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था यानी भारत से कोई भी यात्री उनके देश मे नही आ सकेगा।लेकिन जैसे जैसे भारत मे दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी वैक्सीनेशन बढ़ने लगा देशों ने भारत पर से यात्रा प्रतिबंध हटाना शुरू कर दिया।अब जर्मनी ने भी भारत को रेड जोन सूची से बाहर निकालते हुए भारत पर लगे यात्रा प्रतिबंध में ढील दे दी है।

भारतीयों को होगा फायदा

जर्मनी के इस फैसले से भारतीयों को बड़ी राहत मिलेगी।अब कोई भी भारतीय जिसके पास कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट होगी वो जर्मनी में यात्रा कर सकेगा।हालांकि उसको 10 दिन के लिए क्वारंटाइन रहना पड़ेगा।लेकिन जर्मनी के इस फैसले से भारतीय छात्रों को व कारोबारियों के बीच खुशी का माहौल है।बता दें कि जर्मनी ने या रियायत भारत समेत पाँच देशों को दी है जिसमे पुर्तगाल,नेपाल,रूस व ब्रिटेन शामिल हैं।

वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाने वाले यात्रियों को जर्मनी में मिलेगी पूरी आजादी

जर्मनी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि जिन यात्रियों ने वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा ली होंगी उनको पूरी आजादी मिलेगी यानी न उनकी कोई जांच होगी और न ही उन्हें क्वारंटाइन रहना पड़ेगा।

Read Also:

किसानों को सौगात:28 साल बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर खेती कर सकेंगे किसान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन