Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: इस्लामिक देशों के संघठन ने कश्मीर को लेके दिया बयान तो भारत ने भी दे दी कड़ी चेतावनी

admin

Sat, Jul 10, 2021
इस्लामिक देशों के संघठन ने कश्मीर को लेके दिया बयान तो भारत ने भी दे दी कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान को खुश करने के लिए इस्लामिक देशों के सबसे बड़े संगठन OIC ने भारत को नाराज़ कर दिया है और भारत से नाराजगी इस समय किसी भी देश या संगठन के लिए अच्छी खबर नही है।दरअसल पाकिस्तान कई सालों से OIC के सामने गिड़गिड़ा रहा था कि वे कश्मीर मुद्दे पर भारत को क्यों नही कुछ कहते।अब भले ही पाकिस्तान को थोड़ी सांत्वना देने के लिए ही सही लेकिन OIC ने कश्मीर को लेकर कुछ बयान दिए तो भारत ने भी अपना पक्ष सख्ती से रखते हुए OIC को कड़ी चेतवानी दे दी।

दरअसल OIC के महासचिव ने सऊदी अरब में भारत के राजदूत से शिष्टाचार भेट की और कई विषयों और बात की।लेकिन सबसे विवादित और एहम मुद्दा जो OIC के महासचिव में उठाया वो था कश्मीर।उन्होंने पाकिस्तान की जुबान बोलते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर वार्ता का पक्ष रखा और कश्मीर में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का भी जिक्र किया।

भारत मे मुसलमानों की स्थिति पर भी दिया बयान

भारत मे मुसलमान कितने खुश है और उन्हें कितनी आज़ादी है ये भारत को किसी को बताने को या दिखाने की जरूरत नही।फिर भी अगर किसी को जानना है कि भारत मे मुसलमान कितने खुश हैं तो अमेरिकी गैर सरकारी संगठन PEW की हाली ही में भारत को लेकर दी गयी रिपोर्ट देख ले।इस रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि 85 फीसदी से भी ज्यादा मुसलमान ये मानते है कि भारत मे उन्हें पूरी आजादी है व उन्हें भारतीय होने पर गर्व है।लेकिन पाकिस्तान की शाह पर चल रहे OIC को ये सब नही दिख रहा।इसीलिए OIC चीन में उइघुर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर कुछ नही बोलता लेकिन भारत में जहां मुसलमानों पर कोई अत्याचार नही हो रहा वहां OIC बेवजह कूद रहा है।

भारत ने कश्मीर को लेके अपनाया कड़ा रुख

भारतीय राजदूत ने OIC के महासचिव के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए OIC को पाकिस्तान के हाथों की कठपुतली न बनने की सलाह दी और OIC के मंच को पाकिस्तान के एन्टी इंडिया प्रोपेगेंडा के लिए इस्तेमाल न किये जाने की हिदायत दी।इसके साथ ही भारतीय राजदूत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में किसी को भी दखल देने की जरूरत नही है।कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था,है और रहेगा।

Read Also:

विलुप्तप्राय ब्लू व्हेल के हिन्द महासगार में होने को संभावना,ध्वनि तरंगों से की गई पहचान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन