Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अमेरिकी इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना,अमेरिका क़े परमाणु हथियारों और ठिकानों का रहस्य दुनिया क़े सामने

admin

Sun, May 30, 2021
अमेरिकी इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना,अमेरिका क़े परमाणु हथियारों और ठिकानों का रहस्य दुनिया क़े सामने
image source:bellingcat

अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर राष्ट्र ऐसे ही नही मन जाता है,इसके पीछे उसके सैन्य ठिकाने व विध्वंसक परमाणु हथियारों(nuclear weapons) का ज़खीरा है।आमेरिका अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए पूरी दुनिया मे अपने सैन्य ठिकाने रखता है जो कि बेहद रहस्यमयी होते हैं और इनकी जानकारी केवल अमेरिकी सरकार और अमेरिकी सेना के पास होती है।

अब हाल ही में एक ऐसी खभर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।दरअसल अमेरिका के रहस्यमयी परमाणु ठिकानों की सभी जानकारी लीक हो गयी और इंटरनेट पे सावर्जनिक हो गयी,जिसने दुनिया भर के विशेषज्ञों को सकते मे डाल दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि अमेरिका के सैन्य ठिकाने दुनिया भर मे मौजूद है और ये बेहद रहस्यमयी होते है और इनसे जुड़ी सभी जानकारियां अमेरिकी सैनिकों के पास होती है।अब इन सैनिकों को कई बेहद रहस्मयी जानकारियां जैसे परमाणु हथियारों की संख्यां,उनके प्रकार,उनके स्थान जहाँ पर वो रखें है और पासवर्ड्स आदि याद रखनी पड़ती है साथ ही उन्हें कई सुरक्षा प्रोटोकॉल भी दिन में कई बार निभाने पड़ते हैं।

अब इतने सारे सुरक्षा प्रोटोकॉल को याद रखना व इतनी सारी संवेदनशील जानकारियों को याद रखना कोई आसान काम नही और इसी वजह से कई बार अमेरिकी सैनिक ये जानकारियां व डेटा भूल जाते हैं और उनको इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता है।इन्ही सब चीजों से बचने के लिए और सभी डेटा व जानकारी को याद रखने के लिए अमेरिकी सैनिकों ने फ़्लैश कार्ड का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

अमेरिकी सैनिकों ने अपने परमाणु ठिकानों व हथियारों से जुड़ी सभी जानकारियां इन्ही फ्लैश कार्डस पे डाल दी जो कि अब इंटरनेट पे सर्वाजनिक रूप से उपलब्ध हैं।इसके बाद से ही अमेरिका की सेना की काफी आलोचना हुई और अब भी कई लोग इसको मजाक समझ रहें हैं क्योंकि दुनिया की सबसे ताकतवर और प्रोफेशनल सेना के द्वारा ऐसे बच्चो जैसी हरकत करना वाकई शर्मनाक है।

क्या होते है फ़्लैश कार्ड्स?

फ़्लैश कार्ड्स इंटरनेट पर मौजूद कार्ड्स होते है जो कि बच्चो द्वारा चीजों को याद रखने के लिए इस्तेमाल किये जाते है।इनमे एक तरफ आप सवाल लिख सकते हैं और दूसरी तरफ उसके जवाब।ये इंटरनेट पर बहुत आसानी से मिल जाते हैं।

Read Also-

एलोन मस्क की जीवनी,एलोन मस्क की दैनिक दिनचर्या,बिटकॉइन के बारें में जाने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन