Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021:जाने इसका इतिहास,महत्व व इस बार की थीम

admin

Mon, Jun 21, 2021
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 2021:जाने इसका इतिहास,महत्व व इस बार की थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत द्वारा दुनिया को दिया गया एक ऐसा दिन है जो स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है वाली सोच पूरी दुनिया को देता है।वैसे तो भारत ने दुनिया को न जाने कितनी ही कलाएं व हमारे वेदों ने न जाने कितना ही ज्ञान दिया है लेकिन योग भारत द्वारा दिया गया एक ऐसा वरदान है जिसकी दुनिया को इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है।

योग अब सिर्फ भारत तक ही नही सीमित रहा है बल्कि योग अब पूरी दुनिया में पूरी तरह से फैल चुका।पूरी दुनिया मे योग अब लोगों की दिनचर्या का एक प्रमुख अंग बन गया है।इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक बहुत बड़ा इवेंट बन गया है ना सिर्फ भारत मे बल्कि पूरी दुनिया मे लाखों लोग आज के दिन एक साथ योग करके स्वस्थ एवं सुखी जीवन का आधार रखते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व

सर्वप्रथम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।उनका कहना था कि 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है साथ ही इस दिन का दुनिया मे कई जगह महत्व भी है।इसी के बाद 11 दिसम्बर 2014 को भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस बिल को आधिकारिक तौर पर पेश किया और 177 देशों ने इसका समर्थन किया और उसके अगले ही साल से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप के मनाया जाने लगा।

योग का भारत की संस्कृति में गहरा प्रभाव है और यह हमारी ऐतिहासिक विरासत है।ऐसा माना जाता है कि 21 जून को ही भगवान शिव ने योग का ज्ञान दुनिया को दिया था।लेकिन आज की दुनिया मे योग का महत्व पूरी दुनिया मे और बढ़ गया है क्योंकि कोरोना महामारी में योग ने मानव शरीर को दोबारा से स्फूर्ति व नई ऊर्जा प्रदान की है।इसके साथ ही योग ने ऐसी जटिल परिस्थितियों में मानव को मानसिक रूप से स्थिरता प्रदान की और अवसाद से उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

क्या है इस बार के योग दिवस की थीम?

इस बार के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- 'योग फॉर वेलनेस'(Yoga For Wellness).

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन