Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Film 12th Fail ने बनाया रिकॉर्ड, अब भी सिनेमाघरों में बज रहा डंका

admin

Sat, Apr 13, 2024
विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ का अब दुनियाभर फैन्स को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को बार-बार देखा जा रहा है। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर इस फिल्म को लोगों का प्यार अब भी मिल रहा है। फिल्म देखने वाले फैन्स निर्देशन और कलाकार की तारीफ कर रहे हैं।इस फिल्म ने बीते साल कई अवॉर्ड जीते। इसमें आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की कहानी दिखाई गई। मनोज के संघर्ष को सही तरीके से दिखाने में विदु विनोद चोपड़ा की पूरी टीम सफल रही और सबसे ज्यादा सफल रहे विक्रांत मैसी, जिन्होंने मनोज शर्मा का किरदार निभाया। उनकी मेहनत रंग लाई है और यही वजह से कि फिल्म सुपरहिट होने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड बना रही है। विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में लग गई थी। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई इस फिल्म ने फरवरी महीने तक तीन गुना से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों से उतरी नहीं है, यानी इसे आप अभी भी सिनेमाहॉल में देख सकते हैं। थिएटर्स में इस फिल्म को लगे हुए 25 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। फिल्म ने सिल्वर जुबली का रेकॉर्ड बना दिया है। इस खुशी को एक्टर विक्रांत मैसी ने दर्शकों के साथ साझा किया है। विक्रांत मैसी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘यह मील का पत्थर हासिल करने वाली 23 साल में पहली फिल्म…हमारे सपने को साकार करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद। ऐसा करने के लिए आप वास्तव में जिम्मेदार हैं…बहुत सारा प्यार।’ पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में फिल्म का ही एक सीन नजर आ रहा है। बॉलीवुड में ये इतिहास 23 साल बाद रचा गया है। इससे पहले सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर’ ने ये रिकॉर्ड बनाया था। अब देखने वाली बात होगी कि ’12वीं फेल’ और कितने हफ्तों तक सिनेमाघरों में फैंस का मनोरंजन करती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन