: दुबई के जेबेल अली पोर्ट पर हुआ भयंकर धमाका,आस पास के इलाके में दहसत
Fri, Jul 9, 2021
मिडिल ईस्ट के सबसे विकसित और अमीर देश संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में एक जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद पूरे दुबई में दहसत का माहौल है।दुबई दुनिया के सबसे प्रसिद्ध,विकसित और सुरक्षित शहरों में से एक है और दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने आते हैं ऐसे में पूरी दुनिया मे इस धमाके को लेकर असमंजस की स्थिति है।हालांकि आपको बता दें कि यह कोई आतंकी हमला नही है।दरअसल दुबई के जेबेल अली पोर्ट में एक शिप में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ।
ज्वलनशील पदार्थ से भरे कंटेनर में लगी आग
शुरुआती जांच के मुताबिक धमाका एक कंटेनर में आग लगने की वजह से हुआ।बताया जा रहा है कि यह कंटेनर बेहद ज्वलनशील पदार्थ से भरा हुआ था और शिप पर रखा हुआ था।जैसे ही इस कंटेनर में आग लगी तो एक भयंकर विस्फोट हुआ।बता दें कि दुबई का जेबेल अली पोर्ट(
Port of Jebel Ali
) दुनिया के सब्स व्यस्त बंदरगाहों में से एक है।हज़ारों जहाज़ रोज यहाँ आते जाते रहते है।मिडल ईस्ट में तो ये बंदरगाह सब्स व्यस्त और बड़ा है।ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़ी घटना में बदल सकती थी।गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर अभी तक नही मिली है।दुबई पुलिस जांच में जुट गई है और एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना की हर पहलू से कड़ी जांच की जाएगी।
दुबई में 25 किलोमीटर तक के क्षेत्र में धमाके की गूंज
बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि लगभग 25 किलोमीटर तक के क्षेत्र में इसकी गूंज सुनाई पड़ी।धमाके की तीव्रता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इमारतों और घरों की खिड़कियों में कम्पन महसूस किया गया।लोगों ने कई किलोमीटर दूर स्थित ऊंची इमारतों से इस धमाके की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह खबर और वीडियो वायरल हो गए।
Read Also:
हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या,दुनियाभर में मचा हंगामा
: समुद्र में लगी आग,मेक्सिको की खाड़ी में दिखी 'आग की आंख', से दुनिया हैरान
Mon, Jul 5, 2021
दुनिया मे आये दिन हज़ारो घटनाएं घटती रहती हैं लेकिन कुछ अजीबो गरीब होती है और लोगों को हैरत में डाल देती हैं।एक ऐसे ही खबर मेक्सिको की खाड़ी से आ रही है जहाँ एक बेहद चौंका देने वाली घटना हुई।दरअसल एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे समुद्र के बीच मे आग धधकती हुई दिख रही है।आपको बता दें कि यह वीडियो मेक्सिको की खाड़ी के बताया जा रहा है जहां समुद्र में अचानक से आग की तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते समुद्र का कुछ हिस्सा जलते हुए लावा की तरह दिखने लगा।
तेल की पाइपलाइन फटने से हुआ हादसा
यह हादसा मेक्सिको के खड़ी में हुआ जहां एक अंडरवाटर तेल की पाइपलाइन लीक हो जाने की वजह से आग की तेज लपटें समुद्र से उठने लगीं।जिस जगह यह हादसा हुआ वहाँ से कुछ दूरी पर ड्रिलिंग प्लेटफार्म है और यह पाइपलाइन पेमेक्स कंपनी की है।इस क्षेत्र से प्रतिदिन 7 लाख बैरल तेल निकाला जाता है और यह पेमेक्स कंपनी के कुल तेल उत्पादन का 40 फीसदी है।
बता दें कि पेमेक्स(
Pemex
) मेक्सिको की सरकारी तेल कंपनी है और पहले भी इस कंपनी की अन्य परियोजनाओं से इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।कुल पाँच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और आग और काबू आने के लिए नाइट्रोजन का उपयोग किया गया है।
लोगों ने कहा 'आई ऑफ फायर
'
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चूल है और महज चंद घंटों में इस वीडियो को करोड़ो लीग देख चुके हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।वायरल वीडियो में नीले समुद्र के बीच में आग का के ऐसा गोला बना की लोग इसे आई ऑफ फायर बुलाने लगे।जाहिर है तेल की पाइपलाइन के फटने से भीषण आग निकल रही थी जिसे देखने मे ऐसा लग रहा था कि मानो पिघला हुआ गर्म लावा किसी ने समुद्र के बीच मे डाल दिवा हो।इस भयावह मंजर को देख लोग हैरत में है और वीडियो पूरे इंटेरनेट पर छाया हुआ है
Read Also :
मध्य प्रदेश में बना एशिया का सबसे लंबा हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक, जाने इसके बारे में सब कुछ
: पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के बाहर दिखा ड्रोन, भारत ने दर्ज कराया विरोध
Sat, Jul 3, 2021
अभी हाल ही में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक हुआ था वो तो गनीमत रही कि इस हादसे में जान माल की कोई हानि नही हुई।इसमें कोई शक नही है की इस ड्रोन अटैक से किसी बढ़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गयी थी लेकिन विस्फ़ोट ऐसी जगह हुए जहां कोई इंसान या उपकरण मौजूद नही था।अब इसी तरह की एक और घटना पाकिस्तान के इस्लामाबाद से सामने आई है जहाँ भारतीय दूतावास के ऊपर ड्रोन ओढता हुआ देखा गया।
भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
अभी जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन अटैक के तार पाकिस्तान से जोड़े जा रहे है ऐसे में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन (
Indian Embassy in Pakistan
) के ऊपर ड्रोन दिखना पाकिस्तान की मानसिकता को दर्शाता है।भारत ने भी इसको लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के सामने विरोध दर्ज कराया है।ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय दूतावास के अंदर कोई ड्रोन उड़ता हुआ देख गया है क्योंकि ये अति सुरक्षित क्षेत्र होता है और यहाँ पर इस प्रकार की गतिविधि होना कोई मामूली बात नही इसीलिए भारत ने भी इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
भारतीय दूतावास के अधिकारियों की जासूसी का है शक
पाकिस्तान काफी समय से ही भारतीय अधिकारियों को ओरर्शन करता रहा है।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों की जासूसी के कई बार आरोप लग चुके है।ऐसे में एक बार फिर से ये माना का रहा है कि ड्रोन को भारतीय दूतावास की जासूसी के लिए उड़ाया गया था।
Read Also:
बच्चों की फौज तैयार कर रहे टर्की और पाकिस्तान,अमेरिका ने Child Soldier Recruiter List में डाला