Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

भोपाल/मध्यप्रदेश में मोहन सरकार की : मिलावटखोरों पर मोहन सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक' अब बिना लाइसेंस दूध बेचना होगा गैर-कानूनी

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Mar 12, 2026

मिलावटखोरों पर मोहन सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक': अब बिना लाइसेंस दूध बेचना होगा गैर-कानूनी

​भोपाल/मध्यप्रदेश में 'सफेद दूध के काले कारोबार' और मिलावटखोरी को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने बेहद सख्त कदम उठाया है। प्रदेश में अब शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए डेयरी सहकारी समितियों को छोड़कर बाकी सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए सरकारी लाइसेंस/पंजीकरण (FSSAI) लेना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के इस 'एक्शन मोड' के बाद अब बिना रजिस्ट्रेशन के दूध बेचना कानूनन अपराध माना जाएगा।

गली-मोहल्लों से लेकर बड़े सप्लायर तक सब रडार पर

​नए नियमों के मुताबिक, अब चाहे गली-मोहल्ले में घर-घर दूध पहुँचाने वाले दूधिये हों या बड़े पैमाने पर दूध का उत्पादन करने वाले निजी सेंटर, सभी को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस की यह प्रक्रिया केवल कागजी नहीं होगी, बल्कि अब दूध ढोने वाली गाड़ियों, कैन और बर्तनों की भी समय-समय पर बारीकी से जांच की जाएगी ताकि संक्रमण और गंदगी की गुंजाइश न रहे।

मिलावट करने वाले सफेदपोशों' पर कसेगा शिकंजा

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लाइसेंस अनिवार्य होने से हर विक्रेता का डेटा सरकार के पास होगा, जिससे मिलावट की स्थिति में दोषियों की पहचान और उन पर कानूनी कार्रवाई करना आसान हो जाएगा।

Tags :

pawankatni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन