Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बरही प्रवास के मद्देनजर : विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्‍येन्‍द्र पाठक और कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर तैयारियों

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Mar 12, 2026

कटनी (12 मार्च) - विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्‍येन्‍द्र पाठक और कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने गुरूवार को यहां बरही पहुंचकर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार 14 मार्च को प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया।

          इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता, नगर परिषद बरही अध्‍यक्ष पियूष अग्रवाल, एसडीओपी विजयराघवगढ़, तहसीलदार बरही आदित्‍य द्विवेदी, तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्‍ला, जनपद सीईओ विजयराघवगढ़ बृतेश जैन, टीआई बरही अभिषेक चौबे सहित पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह मौजूद रहे।

          विधायक श्री पाठक और कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित प्रवास के दौरान श्री विजयनाथ धाम मंदिर के प्रांगण में होने वाले कृषि महोत्‍सव कार्यक्रम के मंचीय व्‍यवस्‍था, बैठक दीर्घा, कृषि और कृषि से संबंधित विभागों द्वारा यहां लगाये जाने वाले प्रदर्शन स्‍टालों की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिये।

          इसके बाद विधायक और कलेक्‍टर ने शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बरही के परिसर में बने हेलीपैड स्‍थल का भी निरीक्षण किया और आभार रैली रोड शो के मार्गों का जायजा लिया। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मौके पर मौजूद एसडीओपी एवं टीआई को यातायात व्‍यवस्‍था व्‍यवस्थित करने की हिदायत दी।

          विधायक और कलेक्‍टर ने बरही के बड़ा तालाब पहुंचकर यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जाने वाले तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ स्‍थल का अवलोकन किया। आभार रैली रोड शो बड़ा तालाब से सुभाष चौक, अमन बुक डिपो, कमानिया गेट से होते हुये श्री विजयनाथ धाम मंदिर स्थित सभास्‍थल पहुंचेगा।

क्रमांक-1131/162

Tags :

CM MOHAN YADAY

katnipolice

katninews

pawankatni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन