मुहर्रम (ताज़िया) के दौरान कानून व्यवस्था के लिए दंडाधिकारियों को सौंपे दायित्व।
सागर/ कलेक्टर दीपक आर्य ने मुहर्रम (ताज़िया) के उपलक्ष्य में 17 जुलाई को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारियों को दायित्व सौंप हैं। जिसमें ड्यूटी स्थल कटरा चौकी एवं कोतवाली के लिए तहसीलदार रोहित रघुवंशी, मोती नगर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, कैंट थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री विजय चौधरी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी, गोपालगंज थाना के लिए नायब तहसीलदार बहादुर सिंह एवं मकरोनिया थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसील ऋतु राय को दायित्व सौंपा गया हैं। संपूर्ण कार्यक्रम एवं व्यवस्था की प्रभारी नगर दंडाधिकारी जूही गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक यश बिजोरिया संपूर्ण सागर नगर के कानून व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे।