Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Breaking News:-फोन कॉल के बाद पत्नी की उम्मीदें बंधी,नक्सलियों के कब्जे में जवान?

admin

Tue, Apr 6, 2021

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीते शनिवार को हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे. अब भी राकेश्वर सिंह मनहास नाम के एक जवान लापता हैं. 35 वर्षीय राकेश्वर सिंह शनिवार को हुए एनकाउंटर के बाद से ही लापता हैं. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने उन्हें बंधक बना लिया है. राकेश्वर सिंह की पत्नी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से उनकी सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है.

Breaking News:-फोन कॉल के बाद पत्नी की उम्मीदें बंधी,नक्सलियों के कब्जे में जवान?
Breaking News:-फोन कॉल के बाद पत्नी की उम्मीदें बंधी,नक्सलियों के कब्जे में जवान?

एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया है. सर्च अभियान के दौरान जो इनपुट मिल रहे हैं उससे लगता है कि माओवादियों ने राकेश्वर सिंह को बंधक बना लिया है. सुरक्षाबलों के सूत्रों ने यह माना है कि जिस तरह के इनपुट्स मिल रहे हैं उससे यह इनकार नहीं किया जा सकता कि राकेश्वर सिंह नक्सलियों के कब्जे में हो सकते हैं.

हालांकि इसे लेकर नक्सलियों से किसी किस्म के समझौते की बात नहीं हुई है. नक्सलियों की तरफ से कोई भी मांग नहीं की गई है. यह इनपुट इस समय सामने आ रहा है जब गृह मंत्री अमित शाह पहली बार नक्सल प्रभावित इलाके में गए हैं.

सूचना का अभाव सेना को इस बात पर सोचने के लिए मजबूर कर रहा है कि राकेश्वर सिंह नक्सलियों के कब्जे में हो सकते हैं. यह शक इसलिए भी और गहराता जा रहा है क्योंकि एक स्थानीय पत्रकार को अपुष्ट फोन कॉल आई थी जिसमें राकेश्वर सिंह के नक्सलियों के कब्जे में होने की बात कही गई थी.

जिस शख्स ने फोन किया था उसने खुद को हिडमा बताया था. हिडमा पीजीएलए की बटालियन नंबर एक का कमांडर है जिसका नाम इस अटैक के बाद सामने आ रहा है. सोमवार को स्थानीय पत्रकार को आए फोन कॉल में कहा गया कि जवान सुरक्षित है और नक्सलियों के कब्जे में है.

इस बीच राकेश्वर सिंह की पत्नी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से राकेश्वर की सुरक्षित वापसी कराने की गुहार लगाई है. सीआरपीएफ ने कुछ अधिकारियों को राकेश्वर सिंह के घर भेजा है और उन्हें इस बात का दिलासा दिलाया है कि वे राकेश्वर सिंह के नक्सलियों के कब्जे में होने की बात का पता लगा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के स्थानीय टीवी पत्रकार से सीआरपीएफ अधिकारियों और राकेश्वर सिंह की पत्नी ने फोन पर बात की. पत्रकार ने राकेश्वर सिंह से कहा कि वह नक्सलियों से राकेश्वर सिंह की रिहाई की अपील करते हुए एक वीडियो जारी करे. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है. सूत्रों की मानें तो राकेश्वर सिंह के बंदी बनाए जाने की घटना स्थिति को और कठिन बना सकती है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन