: 60 स्टार्टअप्स ने बताये बुंदेलखंड की समस्याओं के इनोवेटिव निराकरण
Thu, Sep 26, 2024
सागर / रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अंतर्गत , बुंदेलखंड हैकथॉन का आयोजन 26 सितम्बर को किया गया , जिसमे देश भर से 60 स्टार्टअप ने बुंदेलखंड की समस्याओ के लिए अपने अपने इनोवेटिव आइडियाज को साँझा किया , बुंदेलखंड हैकथॉन देश भर से 600 से अधिक रेजिस्ट्रेशन्स प्राप्त किये गए जो की उन समस्याओ के लिए थे जो बुंदेलखंड की आम जनता , सरकारी कर्मचारियों , निजी कर्मचारियों एवं बुंदेलखंड के उद्योगपतियों के द्वारा साँझा की गयी थी |
बुंदेलखंड हैकथॉन का आयोजन मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कोर्पोरशन , द्वारा किया गया जिसमे कार्यक्रम संयोजक के रूप में इन्क्यूबेशन मास्टर्स ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दी |
बुंदेलखंड हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य , समूचे बुंदेलखंड में व्याप्त समस्याओ का समाधान इनोवेटिव तरीके से प्राप्त करना साथ ही , बुंदेलखंड को नवाचार एवं उद्यमिता की मुख्य धारा में जोड़ना था , उक्त कार्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्टार्टअप्स के समाधान को परखने एवं गहराई से जानने के लिए देश के विभिन्न शहरों से स्टार्टअप्स जगत की हस्तियां मौजूद रही , जिसमे मुख्यता स्टार्टअप इन्वेस्टर्स एवं मेंटर्स शामिल रहे , जिन्होंने स्टार्टअप के साथ वार्तालाप कर उनके आईडिया को समझा और साथ ही अपने अनुभवों साँझा किया |
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को उनके आईडिया पर जूरी द्वारा स्कोर प्रदान किया जिससे टॉप तीन आइडियाज को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा
जिसमे प्रथम पुरुस्कार 150000 ,द्वितीय पुरस्कार 100000 एवं तृतीय पुरस्कार 100000 सुनिश्ति किया गया है साथ ही बेस्ट वुमन स्टार्टअप को भी 50000 की राशि द्वारा सम्मानित किया जायेगा |
: मंत्री श्री राजपूत ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
Thu, Sep 26, 2024
रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगाः- मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
सागर/ 4500 से अधिक उद्यमियों ने कराया पंजीयन
अलग-अलग क्षेत्र के 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपति आएंगे
माइनिंग, टूरिज्म, नवकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, आईटी , डाटा सेंटर के क्षेत्र में होगा निवेश
ओडीओपी कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
: सागर अधिवक्ता संघ सहयोग से अधिवक्ता सुनील जैन ने क्षमा वाणी पर्व मनाया
Wed, Sep 25, 2024
सागर । जिला अधिवक्ता संघ सागर दिनांक 25/09/2024 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के सचिव कुँवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला अधिवक्ता संघ सागर के सहयोग से एवं अधिवक्ता सुनील कुमार जैन के द्वारा आज दिनांक 25/09/2024 को क्षमा वाणी कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम का मंचसंचालन सचिव कुँवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया गया एवं उद्धवोधन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, राज्य अधिवक्ता परिसद की सदस्य श्रीमती रश्मिऋतु जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द (रवि) जैन एवं कार्यक्रम का अभार अधिवक्ता सुनील जैन द्वारा किया गया उक्त सभी न्यायाधीशगण, कर्मचारियों एवं सभी अधिवक्तागण एवं कार्यकारिणी उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव एड., पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिण श्रीमती अनीता राजपूत, पुरूष कार्यकारिणी सदस्य अंशित बलैया, दीपक शर्मा पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन, एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।