Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

admin

Sun, Apr 20, 2025
महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* भीमपुर----मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर के तत्वाधान में डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा अंतर्गत आज मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बैचलर ऑफ सोशल वर्क एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क के विद्यार्थियों प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्थाओं के द्वारा महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत भीमपुर के अध्यक्ष भैयालाल ईरपाचे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉक्टर सुखदेव डोंगरे प्रोफेसर शंकर सातनकर शासकीय महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य बबीता राय विकास बीसोने ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे,दुर्गेश मनासे उपस्थित हुए कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन परामर्शदाता लवकेश मोरसे के द्वारा दिया गया जिसमें सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बाबा साहब के विचार साझा किये मोरसे ने कहा की बाबा साहब हमेशा कहते थे शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो यह बातें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है वहीं डॉक्टर डोंगरे के द्वारा संपूर्ण बाबा साहब के जीवन शैली पर प्रकाश डालकर बताया कि कैसे बाबा साहब ने संघर्ष करके अपनी पढ़ाई की और कैसे भारत का संविधान लिखा वही सभी समुदाय के लिए बाबा साहब ने संविधान में जगह दी, संविधान निर्माण के पूर्व हर कोई प्रत्येक वर्ग में बहुत कम लोग पढ़े लिखे हुआ करते थे जिस पर डॉक्टर डोंगरे ने समस्त समुदाय के बुद्धिजीवों के बारे में विचार साझा किये प्रोफेसर शंकर सातनकर के द्वारा बताया गया कि बाबा साहब महामानव थे आज उनके जन्मोत्सव के मौके पर मुझे बोलने का मौका मिला है मैं हमेशा बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं और बाबा साहब ने जो हमें संविधान के रूप में देश को सबके साथ चलने का मार्ग बताया है उसे हम अपने जीवन में लाए वहीं जनपद पंचायत भीमपुर के अध्यक्ष भैयालाल ईरपाचे जी ने कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहब ने गरीब शोषित पिछड़ों की आवाज उठाई उन्हें संविधान में जगह दी हमें ऐसे महामानव को हमेशा याद करना चाहिए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब इस देश के वह महान पुरुष हैं जिन्हें वर्षों वर्षों तक याद किया जाएगा बाबा साहब सिंबल ऑफ नॉलेज के रूप में जाने जाते हैं बाबा साहब के द्वारा 32 डिग्री हासिल की गई थी बाबा साहब ने समाज के बीच समरसता लाने का कार्य किया आज अगर हम सब एक मंच पर बैठे हैं तो यह सब बाबा साहब की कृपा है हम पर एक समय था जब हर कोई एक दूसरे को हीन भावना की नजर से देखते थे किंतु आज हम आपस में सब भाई-भाई है एक साथ अपने कार्य करते हैं इसकी देंन बाबा साहब है कार्यक्रम में परामर्शदाता कमलेश लोखंडे प्रमोद जागरे देवेंद्र धोते पूजा मोरले लवकेश मोरसे नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुर्दा कुंड बकाजन से जंगल सिंह परते अंश सेवा समिति से मालवीय एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शंकरलाल चौहान ब्लॉक समन्वयक पेशा एक्ट के द्वारा किया गया वहीं आभार व्यक्त देवेंद्र धोते के द्वारा किया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन