Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

कटनी-5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

एनकेजे थाने में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: उप निरीक्षक रेडियो श्री दशरथ सिंह सुमन को "अति-उत्कृष्ट सेवा पदक" से किया जाएगा सम्मानित

admin

Thu, Apr 24, 2025

सागर/ पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश द्वारा पत्र जारी किया गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए घोषित “अति-उत्कृष्ट सेवा पदक” से पुलिस रेडियो, सागर में पदस्थ उप निरीक्षक रेडियो श्री दशरथ सिंह सुमन को सम्मानित करने की घोषणा की है शीघ्र ही अलंकरण समारोह में पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा

यह पदक भारत सरकार के राजपत्र आदेश क्रमांक 30 दिनांक 28.07.2018 के अंतर्गत निर्धारित मानकों के आधार पर, पुलिस बल के उन अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यकाल में असाधारण कर्तव्यपरायणता, उत्कृष्ट अनुशासन, तथा उच्चतम व्यावसायिकता का प्रदर्शन किया हो।

उप निरीक्षक श्री दशरथ सिंह सुमन ने पुलिस रेडियो संचार प्रणाली के संचालन, रखरखाव तथा तकनीकी सुदृढ़ीकरण में निरंतर श्रेष्ठ योगदान दिया है। उनके द्वारा किए गए नवाचार एवं समयबद्ध सेवाएं विभागीय कार्यक्षमता में अभूतपूर्व सुधार लाने में सहायक रहीं हैं। उनके योगदान से पुलिस रेडियो तंत्र की विश्वसनीयता और तत्परता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

श्री सुमन की यह उपलब्धि समस्त पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो साथी पुलिस अधिकारियो सहित समस्त साथी पुलिस स्टाफ,तथा मित्रों द्वारा श्री दशरथ सिंह सुमन को इस सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन