Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नगर निगम द्वारा टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के कार्यों के संबंध में आयोजित विशेष सम्मेलन संपन्न

admin

Fri, Oct 25, 2024

टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के लिए दो माह का समय देने का हुआ निर्णय
महापौर, निगम अध्यक्ष एवं निगम आयुक्त द्वारा बैठक कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी
सागर/ नगर निगम द्वारा टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहर के सभी 48 वार्ड में चल रहे कार्यों को लेकर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, समस्त पार्षदों एवं नगर निगम, एमपीयूडीसी, टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के प्रारंभ में टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने शहर के सभी वार्डों में अभी तक किए गए कार्यो की जानकारी दी। परिषद की बैठक में सभी पार्षदों ने टाटा,सीवर प्रोजेक्ट के द्वारा किए जा रहे कार्याे को पूर्ण न करने पर चर्चा कर नाराजगी जताई।
बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के कार्यों के संबंध में निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि सभी 48 वार्डों में एक जैसी स्थिति है, शहर के नागरिक टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के द्वारा किये जा रहे कार्याे को लेकर काफी परेशान है इसलिए परिषद द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है कि टाटा ,सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों को 2 माह का समय इस शर्त के साथ दिया जाता है कि सभी 48 वार्डों में टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारी संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ निरीक्षण कर शेष रह गए कार्यों को पूर्ण करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक 15 दिवस में माननीय महापौर, निगम अध्यक्ष एवं निगम आयुक्त बैठक कर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बैठक के प्रारंभ में पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों से अभी तक किये गये कार्यो का प्रगति प्रतिवेदन लिया जाय। पार्षद श्री सूरज घोषी ने कहा कि दोनो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने रिपोर्ट में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण होना दर्शाया है जबकि शहर में 50 प्रतिशत से ज्यादा काम नहीं हुआ है। पाईप सड़को पर छोड दिये है कनेक्शन कैसे करेंगे। याकृति जडिया ने कहा कि सूर्य विजय अखाड़ा के पीछे अभी तक कोई सर्वे नहीं किया है न ही टाटा कंपनी द्वारा पाईप लाईन डाली गई है जिससे कई घर छूट गये है। निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि कार्यपालन यंत्री निरीक्षण कर कार्य करायें।

एम.आई.सी.सदस्य श्री अनूप उर्मिल ने कहा कि कृष्णगंज वार्ड में मैने दीपावली त्यौहार के कारण सड़क खोदने के लिये मना किया था लेकिन टाटा के अधिकारियों द्वारा दो दिन में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया था मगर आज 15 दिन बाद भी सडक खुदी हुई पड़ी है। श्री धर्मेन्द्र खटीक ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है इसलिये टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट को कार्य पूर्ण करने के लिये समय दें लेकिन निगमायुक्त कार्य की समीक्षा करें।
महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि कोई भी पार्षद टाटा एवं सीवर के कार्य से संतुष्ट नहीं है, 2 माह का समय दिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी यदि कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो टाटा एवं सीवर के अधिकारियों के विरूद्व अब कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कार्य का प्रतिवेदन संबंधित वार्ड के पार्षद को भी दिया जाये 15 दिवस में बैठक कर कार्य की समीक्षा की जायेगी।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि यह निश्चित रूप से गंभीर विषय है, एम.पी.यू.डी.सी.के अधिकारी भी ध्यान रखें कि नागरिकों की समस्या क्या है पार्षदों के साथ वार्डो में निरीक्षण करें। टाटा की पाईप लाईनों से सड़को पर पानी बहने के कारण साफ सफाई प्रभावित होने के साथ ही वार्ड में गंदगी भी हो रही है। 15 दिवस में टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के साथ बैठक करने का प्लान किया गया है। अगर व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो एम.पी.यू.डी.सी.के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करायेंगे। एंजेसी से कैसे काम लेना है यह तय कर लेें। कार्य को पूर्ण कराने के लिये नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी दायित्व सौपेंगे।
नेताप्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक बैठक में टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के कार्यो पर चर्चा की जाती है पर समस्या का निदान नहीं होता है वार्डो की सड़कें उखड़ी पड़ी हुई है, इनके विरूद्व कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखा जाय, क्यांेकि पिछली बैठक में निर्णय लिया गया था कि वार्ड पार्षदों से संपर्क कर समस्या का निराकरण करेंगे, वह भी नहीं किया गया है।
पार्षद मेघा दुवे ने कहा कि चद्रशेखर वार्ड में पाईप लाईन डाली गई है लेकिन अभी तक चालू नहीं हुई है तथा काम भी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य वार्डो के पार्षद श्रीमति पूजा सोनी, सविता साहू, अशोक साहू चकिया, नीरज कोरी, देवेन्द्र अहिरवार, अनीता रामू ठेकेदार, सूरज घोषी, शिवशंकर यादव, संगीता शैलेष जैन, आशारानी नंदन जैन, सोना कनई पटैल ने भी उनके वार्ड में टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के कार्यो पर नाराजगी जतायी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन