Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी। विजयराघवगढ़-निरीक्षक अभिषेक चौबे ने थाना प्रभारी का पदभार संभाला

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

कटनी-5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: न्यू सर्वोदय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

admin

Tue, Aug 19, 2025

उदयपुरा नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रुचि एवं उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का चित्रण कर किया गया , तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण की पूजन-अर्चन कर आरती पश्चात जयघोष किया गया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वासुदेव द्वारा श्रीकृष्ण को नंदबाबा के घर ले जाने बाला चित्रण किया गया। विद्यार्थियों ने बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय परिसर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी सहभागी रहे । शिक्षिकाओं द्वारा श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दीं गई ।अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं के प्रति आस्था विकसित होती है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन