Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान , मध्य प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों के लिए 15 अगस्त से शुरू होगी भर्ती।

admin

Wed, Jul 27, 2022
शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान , मध्य प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों के लिए 15 अगस्त से शुरू होगी भर्ती।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने घोषणा की कि राज्य में एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती 15 अगस्त से शुरू होगी.

शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर दो दिवसीय युवा महापंचायत (युवा सम्मेलन) का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की. आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा गांव में हुआ था. मुख्यमंत्री ने कहा, '' एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरु होगी और एक साल में पूरी होगी.''

मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि उनकी सरकार हर महीने दो लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सृजित करेगी और इसके लिए हर माह राज्य भर में मेलों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा भोपाल में स्थापित की जाएगी. यह प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करेगी और लोगों में देशभक्ति की भावना जगाएगी. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में विकास गतिविधियां चलाई जा रही हैं और भारी निवेश के साथ स्टार्ट अप सहित कई नई परियोजनाएं यहां आ रही हैं.

मध्यप्रदेश में हम सिंगापुर के सहयोग से 'Global Skills Park' बना रहे हैं। प्रारंभ में वहां 6000 बच्चे ट्रेनिंग पाएंगे और ट्रेनिंग के बाद जॉब सुनिश्चित रूप से मिल जाएगा। हाथों में अगर हुनर हो तो रोजगार की कहीं कमी नहीं है।

-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना और बालिकाओं के हित वाली अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनके कारण प्रदेश में लिंगानुपात का अंतर कम हो रहा है और कन्या के जन्म को अब बोझ नहीं बल्कि वरदान माना जा रहा है. उन्होंने कहा, ''2012 में लिंगानुपात 912 लड़कियों के समक्ष 1000 लड़कों का था अब यह अंतर कम होकर 978 लड़कियों के सामने 1000 लड़कों का हो गया है जो कि उत्साहजनक है.''

यह भी पढ़ें।

15th Presidential Election | राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी महिला होंगी राष्ट्रपति।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन