Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

कटनी-5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

एनकेजे थाने में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Betul News पंकज तुमड़ाम ने दूसरी बार किया रक्तदान, घायल युवक को दी नई जिंदगी

admin

Mon, Apr 28, 2025
बैतूल/प्रभात पट्टन क्षेत्र के समाजसेवी पंकज तुमड़ाम ने एक बार फिर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्षेत्र के निवासी कमलेश पिता सोहनसिंह उईके का हाल ही में सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था, और उन्हें तुरंत A+ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। मरीज के परिजनों ने मदद के लिए पंकज तुमड़ाम से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पंकज तुमड़ाम बिना देर किए जिला चिकित्सालय पहुंचे और आवश्यक रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मरीज के परिजनों ने उनके इस सेवा भाव के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। पंकज तुमड़ाम लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान एवं अन्य मदद करते रहते हैं। रक्तदान के बाद पंकज ने कहा, "अगर मेरे रक्त से किसी की जान बचती है, तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हर व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में सहभागी होना चाहिए।" उन्होंने सभी से अपील की कि वे भी अवसर मिलने पर रक्तदान अवश्य करें, क्योंकि रक्त का हर कण और वक्त का हर क्षण अमूल्य होता है। सही समय पर किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन