Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: आज ही के दिन सागर सांसद लता जी ने संसद में शपथ लेकर कहा था- मैं जनता की सेवा करूंगी

admin

Tue, Jun 24, 2025

एक साल बेमिसाल : डॉ लता वानखेड़े ने पिछले साल 24 जून को ली थी सांसद पद की शपथ

सागर/  लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई पंच से अपने राजनीतिक जीवन का सफर तय करने वाली श्रीमती डॉ लता वानखेड़े ने पिछले साल 24 जून को "भारत के मंदिर" यानी लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली थी। एक महिला ने कामयाबी का परचम लहराते हुए यह मिथक तोड़ दिया है की नारी अब अबला नहीं; सबला है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और मनसा के अनुरूप कार्य करने वाली नारी शक्ति के सशक्त हस्ताक्षर और महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है डॉ लता वानखेड़े।

24 जून 2025 को श्रीमती वानखेड़े के महज 12 महीने के कार्यकाल पर एक नजर दौड़ाई जाए तो सागर लोकसभा क्षेत्र के  खाते में कई उपलब्धियां है। इनमें से भी यदि सबसे बड़ी तीन उपलब्धि की बात की जाए तो नरयावली डिपो का सतना ट्रांसफर होने से रोकना। सागर से नागपुर के अलावा अन्य स्थानों के लिए ट्रेनों के सागर में स्टॉपेज और बीना में रिंग रोड की स्वीकृति सबसे बड़ी सफलता है।

जनता से सतत संवाद और विकास की ललक रखने वाली श्रीमती वानखेडे का सत्ता और संगठन में भी बेहतर तालमेल है। महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने महिलाओं के दर्द को करीब से जाना है इसलिए महिला सशक्तिकरण पर भी उल्लेखनीय कार्य श्रीमती वानखेड़े के खाते में है।

सागर जिले की सबसे बड़ी पंचायत रही मकरोनिया से तीन बार सरपंच के अलावा पंचायती राज महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष; मध्यप्रदेश स्काउट गाइड की प्रदेश उपाध्यक्ष सहित देश का विदेश में प्रतिनिधित्व करने का भी गौरव इन्हें मिला है।

श्रीमती वानखेडे की वाणी में सरस्वती विराजमान है। अपनापन ऐसा की गैरों को भी अपना बनाने का खास माददा रखती है। भारतीय जनता पार्टी की एक सच्ची सिपाही और उसी के बैनर तले काम करने वाली श्रीमती वानखेड़े ने राजनीति को हमेशा समाजसेवा का माध्यम माना है। राजनीति के सफर में इनका कोई भी विरोधी नहीं है। सागर की जनता इन्हें प्यार से "दीदी" कहकर बुलाती है।

हाल ही में इन्हें हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की समिति इंटरनेशनल पार्लियामेंट्री यूनियन ( IPU ) का सदस्य बनाकर उज्बेकिस्तान में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया; जो बुंदेलखंड नहीं; प्रदेश के लिए एक गौरव की बात है।

24 जून साल 2025 को श्रीमती वानखेडे का 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनसे जानना चाहा लोकसभा क्षेत्र के प्रति आपका संकल्प और विजन किया है?

श्रीमती वानखेडे का जवाब है जनता ने वोट रूपी आशीर्वाद देकर मुझे करीब 5 लाख मतों से विजय बनाकर संसद भवन में भेजा है। मेरी जिम्मेदारी है और मैं संकल्प लेती हूं की सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए में तब तक लड़ती रहूंगी जब तक विजन पूरा नहीं हो जाता। जनता की उम्मीद पर सोलह आने खरे उतरना मेरी जवाबदारी है। दूरदर्शी परिणाम की सोच रखने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में जो योजनाएं जनहित के लिए चलाई जा रही है उन्हें समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के हाथों तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है ।

श्रीमती वानखेड़े का सपना है विकास के मामले में सागर "विकास का महासागर" बने यही मेरा संकल्प है। जनता के लिए मेरा संदेश है सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आप आगे बढ़े और मेरे लायक जो भी सेवा हो बेहचक "सांसद संवाद केंद्र" में आकर सांझा कर सकते हैं।

श्रीमती वानखेड़े ने कहा जनता और जनप्रतिनिधि सरकार के बीच एक सेतु है। जितनी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि की है उतनी ही जनता की इसलिए समाज; प्रदेश और देश के सुनहरे भविष्य के लिए आपका योगदान भी जरूरी है।

श्रीमती वानखेड़े ने सागर लोकसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया और आभार जताया कि आपके ही स्नेह; प्यार और संबल की लाठी के सहारे ही आज हम इस मुकाम पर हैं।  आपने लोकतंत्र के महायज्ञ में वोट रूपी आशीर्वाद देकर मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। आज उसके 12 महीने पूरे हुए और मैं भरोसा दिलाती हूं आने वाले 4 साल में आपकी उम्मीदों पर हरदम खरी उतरूंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन